क्रिकेट

AUS W vs WI W: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वेस्‍टइंडीज की कप्‍तान बोलीं- हमारे पास खोने को कुछ नहीं

AUS W vs WI W 1st Semi-Final: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
2 min read
Jun 30, 2026
AUS W vs WI W 1st Semi-Final
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में टॉस के दौरान ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज की कप्‍तान। (फोटो सोर्स: स्‍क्रीन शॉट)

AUS W vs WI W 1st Semi-Final: आईसीसी विमेंट टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार 30 जून को लंदन के केनिंग्‍टन ओवल में खेला जा रहा है। इस नॉकआउट मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया की कप्‍तान सोफी मोलिनक्‍स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। उन्‍होंने कहा कि यहां आकर शुरू में प्रेशर बनाने के लिए अच्छी पिच लग रही है। मुझे लगता है कि वेस्‍टइंडीज एक शानदार टीम है। इसलिए उनके खिलाफ हमें अपना बेस्ट देना होगा।

हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं- हेली मैथ्यूज

वहीं, वेस्‍टइंडीज की कप्‍तान हेली मैथ्यूज ने टॉस हारने के बाद कहा कि लगता है ओवल में विकेट काफी अच्छा है। यहां ज्यादा कुछ नहीं बदलने वाला है। शायद हम पहले बैटिंग करेंगे, लेकिन साथ ही हमें लगता है कि हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है और हम बिना डरे क्रिकेट खेल सकते हैं। हमारे कुछ बड़े प्लेयर्स को आगे आने की जरूरत है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। इस टूर्नामेंट में हमने यही मिस किया है। इंग्लैंड के सबसे अच्छे विकेटों में से एक। पहली इनिंग्स में बड़ा स्कोर बनाना होगा।

ऑस्‍ट्रेलिया का पलड़ा ज्‍यादा भारी

बता दें कि आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड में अभी तक ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज का सामना सिर्फ 6 बार हुआ है। इनमें से ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं तो वेस्‍टइंडीज की टीम को सिर्फ एक जीत ही नसीब हो सकी है। दिलचस्‍प बात ये है कि इससे पहले ये दोनों टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफानल में तीन बार आमने-सामने आई हैं और तीनों बार ही कंगारू टीम ने बाजी मारी है। इस तरह अभी तक ऑस्‍ट्रेलिया की टीम का पलड़ा कुछ ज्‍यादा ही भारी रहा है। वेस्‍टइंडीज के पास आज पहली बार ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को सेमीफाइनल में धूल चटाने का मौका होगा।

वेस्टइंडीज महिला प्लेइंग XI

कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शमीन कैम्पबेले (विकेट कीपर), स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, जहज़ारा क्लैक्सटन, जैनिले ग्लासगो, आलिया एलेन, एफी फ्लेचर और करिश्मा रामहरैक।

ऑस्ट्रेलिया महिला प्लेइंग XI

जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ और लूसी हैमिल्टन।

Updated on:
30 Jun 2026 06:54 pm
Published on:
30 Jun 2026 06:41 pm
Also Read
View All