23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND 2nd T20I: न्यूजीलैंड को दूसरे टी20I में हराते ही टीम इंडिया रचेगी इतिहास, बनेगा महारिकॉर्ड?

New Zealand vs India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20I मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर 200वीं टी20I जीत दर्ज करने और सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 23 Oct 2026, 5:16 PM IST

new zealand vs india 2nd T20I

भारतीय क्रिकेट टीम। (Photo- X/@BCCI)

New Zealand vs India 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। दोनों टीमें भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड की टीम पिछली गलतियों से सबक लेते हुए सीरीज में बराबरी हासिल करने के इरादे से उतरेगी, जबकि भारतीय टीम की नजर मेजबान टीम को हराकर इतिहास रचने पर होगी।

200वीं टी20I जीत पर भारत की नजर

भारत 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगा, तो यह उसका 300वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करने के साथ-साथ इस प्रारूप में अपनी 200वीं जीत दर्ज कर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कोई भी टीम 200 जीत का आंकड़ा नहीं छू सकी है।

पाकिस्तान ने खेला है सर्वाधिक टी20I मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 अक्टूबर को भारतीय टीम अपना 300वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान अब तक कुल 304 मैच खेल चुका है, जबकि इस सूची में भारत दूसरे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले भारत ने 299 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 199 में जीत मिली है और 83 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, भारत के 7 मैच टाई रहे हैं, जबकि 10 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है।

T20I में सर्वाधिक मैच जीतने वाली 15 टीमें

रैंकटीमकुल टी20I मैचजीतहारटाईबेनतीजा
1भारत29919983710
2पाकिस्तान30417611648
3न्यूज़ीलैंड2681351111012
4दक्षिण अफ्रीका23512910123
5इंग्लैंड23312892211
6ऑस्ट्रेलिया2291279237
7वेस्टइंडीज260111133313
8श्रीलंका24310513062
9अफगानिस्तान168996531
10युगांडा12999003
11बांग्लादेश2228912805
12मलेशिया138815214
13आयरलैंड190809929
14केन्या138795603
15बहरीन135785043