23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परविंदर अवाना बने जूनियर क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष, तीन अन्य सदस्य भी नियुक्त

Parvinder Awana को जूनियर क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन अर्जुन यादव भी समिति के सदस्य होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 23 Oct 2026, 4:18 PM IST

Parvinder Awana Junior Cricket Selection Committee.

पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना । (Photo- BCCI)

Parvinder Awana Junior Selection Committee: भारतीय क्रिकेट की जूनियर चयन समिति में परविंदर अवाना को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति क्रिकेट सलाहकार समिति की सिफारिश पर की गई है। उनके अलावा कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव को जूनियर क्रिकेट समिति का सदस्य के तौर पर नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से सोशल मीडिया 'एक्स' पर दी गई है।

बीसीसीआई के मुताबिक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की सदस्यता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद परविंदर अवाना के नाम की सिफारिश की। कृष्णा दास, राकेश पटेल और अर्जुन यादव समिति के अन्य सदस्य होंगे, जबकि पांचवें सदस्य की नियुक्ति जल्द की जाएगी।

कौन हैं परविंदर अवाना?

पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने भारत के लिए दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 62 फर्स्ट क्लास मैचों में 191 विकेट हासिल किए हैं। अवाना दिल्ली, इंडिया-ए और रेस्ट ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से भी खेल चुके हैं।

संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली। दिल्ली की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के साथ काम किया। इसके अलावा वह भारतीय अंडर-19 टीम तथा BCCI/COE के विभिन्न हाई-परफॉर्मेंस कार्यक्रमों से भी जुड़े रहे।

समिति के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानें-

भारतीय क्रिकेट की जूनियर चयन समिति के सदस्य कृष्णा दास असम और गोवा के पूर्व तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 49 फर्स्ट क्लास मैचों में 166 विकेट लिए हैं। वह भारत की अंडर-19 और इंडिया-ए टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बाद में उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम और उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया।

राकेश पटेल गुजरात और बड़ौदा की ओर से खेलने के अलावा इंडिया ए का हिस्सा भी रहे हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी भाग लिया। कोचिंग में उन्होंने बड़ौदा और गुजरात की अंडर-19, अंडर-23 तथा सीनियर टीमों के साथ काम किया। वह 2025-26 सत्र में बड़ौदा की अंडर-23 टीम के मुख्य कोच थे।

एन अर्जुन यादव ने अपने करियर में 83 फर्स्ट क्लास मैच खेले और इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया। वह वर्ष 2000 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। हैदराबाद की ओर से खेलने के बाद उन्होंने कोचिंग में कदम रखा। हैदराबाद की सीनियर और अंडर-23 टीमों के मुख्य कोच रहे। वह 2022 से BCCI के मैच रेफरी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।