इसके बाद प्रतिका रावल ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। प्रतिका और शेफाली के बीच दूसरे विकेट के लिए 70 गेंदों में 106 रन की नाबाद साझेदारी हुई, जिससे भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।