23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिषेक शर्मा के निशाने पर अब विराट कोहली का 4 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड, क्‍या दूसरे T20I में तोड़ पाएंगे?

IND vs NZ: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 भारत को जबरदस्‍त शुरुआत दिलाई थी। अब इन दोनों के पास दूसरे टी20 में रोहित शर्मा और केएल राहुल के रिकॉर्ड के साथ विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Oct 2026, 1:49 PM IST

IND vs NZ 2nd T20, Abhishek Sharma and Sanju Samson,

भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल ग्राउंड पर न्यूजीलैंड से मिले 226 रन के विशाल लक्ष्य पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर जबरदस्‍त शुरुआत दी थी। अभिषेक ने 240 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से 29 रन की पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन ने 200 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अब इन दोनों के पास दूसरे टी20 में केएल राहुल और रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। जबकि अकेले अभिषेक की नजर विराट कोहली का एक चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी।

संजू-अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी के पास रोहित-केएल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्‍यादा बार 50 से ज्‍यादा रनों की पार्टनरशिप के रिकॉर्ड की अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बराबरी कर चुके हैं। अगर यह जोड़ी क्राइस्‍टचर्च में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में भी ओपनिंग में उतरती है और 50 से ज्‍यादा रनों की साझेदारी करने में सफल हो जाती है, तो केएल राहुल और रोहित शर्मा के 2021 में पांच सबसे ज्‍यादा बार 50+ रनों की पार्टनरशिप के रिकॉर्ड तोड़ देगी।

T20I में भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा बार 50+ रन की ओपनिंग साझेदारी

5 - केएल राहुल, रोहित शर्मा 2021 में

5 - अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल 2025 में

5 - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन 2026 में

4 - शिखर धवन, रोहित शर्मा 2018 में

अभिषेक के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा बार 50+ रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव सबसे आगे हैं। उन्‍होंने 2022 में 11 बार ऐसा किया था। वहीं, विराट कोहली ने 2022 में 9 बार ये कारनामा किया था। अभिषेक इस मामले में विराट की बराबरी कर चुके हैं। अगर वह दूसरे मैच में 50+ स्‍कोर कर पाते हैं, तो इस मामले विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे।

T20Is में एक कैलेंडर साल में भारत के लिए सबसे ज़्यादा 50-प्लस स्कोर

11 - सूर्यकुमार यादव 2022 में

9 - विराट कोहली 2022 में

9 - अभिषेक शर्मा 2026 में

8 - ईशान किशन 2026 में

8 - संजू सैमसन 2026 में

अभिषेक-संजू के बीच हुई थी जबरदस्‍त साझेदारी

बता दें कि न्‍यूजीलैंड के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.5 ओवर में 93 रन जोड़े। अभिषेक 12 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। नंबर तीन पर प्रमोट किए गए तिलक वर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। अभिषेक और संजू ने ही जीत की नींव रखी।