क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया केपटाउन टेस्ट में आज जीत दर्ज करते ही रच देगी इतिहास, 24 साल में कभी कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

SA vs AUS 3rd Test: रयान रिकेल्टन और वियान मुल्डर की शतकीय पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 288 रनों का लक्ष्य रखा है। अगर, कंगारू टीम इसे सफलतापूर्वक चेज करती है, तो वह इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लेगी, क्‍योंकि केपटाउन में पिछले 24 साल में कभी टेस्‍ट क्रिकेट में इतना बड़ा रन चेज नहीं हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 2:43 PM IST
SA vs AUS 3rd Test
ऑस्‍ट्रेलिया की टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

South Africa vs Australia 3rd Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन न्यूलैंड्स के मैदान पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन मेहमान टीम के सामने दूसरी पारी में 388 रन का लक्ष्‍य होगा। अगर, आस्‍ट्रेलिया की टीम शनिवार को इस लक्ष्‍य को हासिल कर लेती है, तो वह 24 साल के केपटाउन के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएगी। जबकि टेस्‍ट क्रिकेट के अब तक के इतिहास में यहां दूसरा बड़ा रन चेज करने वाली टीम बन जाएगी। केपटाउन में इससे पहले 2002 में 331 रन का सबसे बड़ा सफल रन चेज हुआ है, ऑस्‍ट्रेलिया ने ही किया था।

पिछले पांच में से चार सबसे बड़े रन चेज साउथ अफ्रीका के नाम

केपटाउन के सबसे बड़े पांच टेस्‍ट रन चेज की बात करें, तो इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर ऑस्‍ट्रेलिया ही है। लेकिन, उसके बाद मेजबान साउथ अफ्रीका है, जिसने चार बार ऐसा किया है। उसने एक बार ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ही 2011 में 236 रन का दूसरा सबसे सफल चेज किया था। इसके बाद दो बार वह भारत और एक बार वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भी ऐसा कर चुकी है।

केपटाउन में टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े सफल रन चेज

लक्ष्यटीमविपक्षी टीमसाल
331ऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीका2002
236दक्षिण अफ्रीकाऑस्ट्रेलिया2011
212दक्षिण अफ्रीकाभारत2022
211दक्षिण अफ्रीकाभारत2007
185दक्षिण अफ्रीकावेस्टइंडीज2008

साउथ अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा टोटल

मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 288 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं थी। एडन मार्करम सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। फिर डेविड बेडिंगहैम 11 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान टेंबा बावुमा और मार्क्वेस एकरमैन के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। बावुमा 35 रन बनाकर आउट हुए। एकरमैन ने 62 रन बनाए। वहीं, मैथ्यू ब्रीत्जके ने भी 43 रनों का योगदान दिया। 181 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

रयान रिकेल्‍टन और वियान मुल्डर ने पारी संभाला और छठे विकेट के लिए 318 गेंदों में 154 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। रिकेल्टन और मुल्डर ने शतकीय पारी खेली। रिकेल्टन ने 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। वहीं, मुल्डर ने 221 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन बनाए। 387 रन केपटाउन के इस मैदान पर साउथ अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।

Updated on:
31 Oct 2026, 2:43 PM IST
Published on: