Jordan Silk Catches: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाड़ी जॉर्डन सिल्‍क बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए हैरतंगेज फील्डिंग के साथ असंभव कैचों को पकड़ने को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सिल्क ने ऐसे ढेरों कमाल के कैच पकड़े हैं, जिन पर कोई हाथ भी नहीं डालता है।
Jordan Silk Catches: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जब भी सबसे बेस्ट फील्डर्स की बात आती है तो दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स सबसे ऊपर आते हैं। इन दिनों बिग बैश लीग में फील्डिंग को लेकर एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चर्चा का विषय बना हुआ। इस खिलाड़ी का नाम जॉर्डन सिल्क है, जो असंभव कैच पकड़कर सभी को हैरत में डाल देते हैं। उन्होंने सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार अद्भुत कैच लेते रहे हैं। बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले जॉर्डन ने 2013 में बिग बैश में डेब्यू किया था। हालांकि अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।
बिग बैश क्रिकेट लीग ने जारी किया वीडियो
बिग बैश क्रिकेट लीग 2023-24 के दौरान टूर्नामेंट के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जॉर्डन सिल्क का एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उनके द्वारा लिए गए हैरतंगेज और अद्भुत कैचों को दिखाया गया है। सिल्क के नाम ऐसे कई कैच हैं, जो बिल्कुल असंभव लगते हैं, लेकिन उन्होंने संभव बनाया है।
जॉर्डन सिल्क का क्रिकेट करियर
जॉर्डन सिल्क ने अभी तक 88 प्रथम श्रेणी मैच की 163 पारियों में 32.7 की औसत से 4997 रन बनाए हैं। उन्होंने लिस्ट ए में 59 मैचों में 35.2 की औसत से 1829 रन बनाए हैं। इसके अलावा 114 टी20 मैच की 93 पारियों में 2043 रन जुटाए हैं।