4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कैसे इस एक खिलाड़ी ने बदल दी शुभमन गिल की किस्मत’, चेतेश्वर पुजारा ने बताया- GT की जीत का सीक्रेट

Cheteshwar Pujara on Jason Holder: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की किस्मत पलटने वाले खिलाड़ी का चेतेश्वर पुजारा ने किया खुलासा। जानिए कैसे जेसन होल्डर के आने से शुभमन गिल की टीम बन गई है प्लेऑफ की दावेदार और अंगकृष रघुवंशी पर क्या बोले पुजारा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 04, 2026

Jason Holder GT impact, Shubman Gill Gujarat Titans, Cheteshwar Pujara on Jason Holder, Angkrish Raghuvanshi KKR

शुभमन गिल, जेसन होल्डर और कगिसो रबाडा (Photo - IANS)

Jason Holder impact on Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) की शुरुआत भले ही लड़खड़ाती हुई रही हो, लेकिन अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली यह टीम दहाड़ रही है। सीजन के बीच में अचानक गुजरात ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि अब वह प्लेऑफ की रेस में मजबूती से खड़ी है। 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ गुजरात फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है और टॉप-4 में जगह बनाने से बस एक कदम दूर है। गुजरात की टीम अचानक इतनी खतरनाक कैसे हो गई? टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उस एक्स-फैक्टर खिलाड़ी का नाम बताया है जिसने गुजरात की किस्मत पलट दी है।

गुजरात का नया गेम चेंजर

पुजारा के मुताबिक, वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर का टीम में आना गुजरात के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शुरुआत में होल्डर को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल रही थी, लेकिन जब से वह आए हैं, गुजरात का मिडिल ऑर्डर चट्टान की तरह मजबूत हो गया है। पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'जेसन होल्डर ने बल्ले और गेंद दोनों से जो प्रभाव डाला है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने श्रेयस अय्यर जैसे बड़े विकेट चटकाकर मैच का रुख बदला। उनकी मौजूदगी टीम को एक अलग लेवल पर ले गई है। गुजरात को मिडिल ऑर्डर में बैलेंस की जरूरत थी, और होल्डर नंबर 5, 6 या 7 कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे टीम को बहुत मजबूती मिली है।'

अंगकृष रघुवंशी के मुरीद हुए पुजारा

सिर्फ गुजरात ही नहीं, पुजारा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा सितारे अंगकृष रघुवंशी की भी जमकर तारीफ की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अंगकृष ने 47 गेंदों पर 59 रनों की जो पारी खेली, उसने केकेआर की जीत पक्की कर दी। पुजारा ने अंगकृष की बल्लेबाजी पर कहा, 'उन्होंने बहुत ही शांति और समझदारी के साथ बल्लेबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने टीम को वो स्थिरता दी जिसकी जरूरत थी। उन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई और उनके इस प्रदर्शन से केकेआर की टीम बहुत संतुलित नजर आ रही है।'

प्लेऑफ की जंग हुई तेज

गुजरात टाइटंस ने अब तक जिस तरह का खेल दिखाया है, उससे बाकी टीमों की टेंशन बढ़ गई है। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम अब एकजुट होकर खेल रही है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद हो या कोई बाहरी मैदान, होल्डर के आने से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में गहराई आ गई है।