4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा बनने चले थे बाबर आजम, ट्रॉफी लेने के चक्कर में सरेआम हो गया पोपट! फैंस बोले- ‘ये तो सस्ती कॉपी है’

Babar Azam Rohit Sharma Celebration Copy: PSL 2026 के फाइनल में जीत के बाद बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप वाला सेलिब्रेशन कॉपी करने की कोशिश की, लेकिन कराची के नेशनल स्टेडियम में फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया। देखिए ये वायरल वीडियो।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 04, 2026

Babar Azam Rohit Sharma Celebration Copy, PSL 2026 Final Winner, Peshawar Zalmi vs Hyderabad Kingsmen, Iftikhar Ahmed Funny Video, Rohit Sharma Iconic Walk,

बाबर आजम ने PSL की ट्रॉफी लेते हुए, रोहित शर्मा की आइकोनिक वॉक कॉपी की (Photo - @instagram)

Babar Azam Rohit Sharma Celebration Copy: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के फाइनल में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हंसी का सैलाब ला दिया है। बाबर आजम की पेशावर जालमी ने PSL का खिताब तो जीत लिया, लेकिन ट्रॉफी लेते वक्त बाबर और उनके साथी इफ्तिखार अहमद ने जो किया, उसने उनकी जीत के जश्न को ट्रोलिंग में बदल दिया।

रोहित शर्मा की नकल करना पड़ा भारी

कराची के नेशनल स्टेडियम में जब बाबर आजम ट्रॉफी लेने स्टेज पर पहुंचे, तो उन्होंने वही 'आइकॉनिक वॉक' करने की कोशिश की जो रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद की थी। रोहित ने वो धीमी चाल और खास स्टाइल बड़ी सादगी से किया था, लेकिन बाबर आजम वहां बच्चों की तरह हल्के दौड़ते नजर आए, जिससे पूरा स्टाइल बिगड़ गया। इतना ही नहीं, टीम के सीनियर खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद ने भी रोहित के अंदाज को कॉपी करने की कोशिश की, लेकिन वह भी बुरी तरह फेल रहे। सोशल मीडिया पर अब फैंस बाबर को रोहित शर्मा की सस्ती कॉपी बताकर मजे ले रहे हैं।

ये हुआ था मैदान पर

फाइनल मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद किंग्समेन की टीम मात्र 129 रनों पर ढेर हो गई। पेशावर जालमी ने इस आसान से लक्ष्य को 15.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के असली हीरो आरोन हार्डी रहे, जिन्होंने 4 विकेट भी झटके और 56 रनों की शानदार पारी भी खेली।

बाबर को वो एक रन नहीं बनाने का गम

भले ही बाबर की टीम जीत गई, लेकिन उनके लिए फाइनल निजी तौर पर किसी बुरे सपने जैसा रहा। बाबर इस मैच में गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) हो गए। सिर्फ इतना ही नहीं, वह इतिहास रचने से मात्र 1 रन दूर रह गए। अगर वह एक रन भी बना लेते, तो PSL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते। फिलहाल वह फखर जमन के 588 रनों के रिकॉर्ड की बराबरी पर ही रुक गए।

कुछ खास रिकॉर्ड भी बने

भले ही फाइनल में बाबर का बल्ला नहीं चला, लेकिन पूरे सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 73.5 की औसत से 588 रन कूटे। इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। वह उस्मान खान के बाद एक सीजन में दो सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने।