4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs LSG Head to Head Record: आज ऑफिशियली टूर्नामेंट से बाहर होगी मुंबई या बिगाड़ेगी लखनऊ का खेल, जानें किसमें कितना है दम

MI vs LSG Head to Head Record: मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में आज 4 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लीजिये।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 04, 2026

MI vs LSG Head to Head Record

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants (Photo- IANS)

MI vs LSG Head to Head Record: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला आज 4 मई को मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच बेहद अहम है। एमआई अगर इस मैच को हारती है तो ऑफिशियली टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं, एलएसजी हारी तो वह भी प्‍लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। इस मैच से पहले आइये आपको बताते हैं कि किसमें कितना दम है।

MI vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में दोनों का आमना-सामना कुल छह बार हुआ है। इनमें से चार मैच एलएसजी ने जीते हैं तो एमआई को सिर्फ दो जीत ही नसीब हुई हैं। जबकि मुंबई के वानखेड़े में इन दोनों के बीच अभी तक तीन मैच खेले गए हैं, जिनमें से दो मुकाबले एलएसजी ने जीते हैं। इस तरह अभी तक लखनऊ का पलड़ा काफी भारी रहा है।

मुंबई की रणनीति

ट्रेंट बोल्ट को पावरप्ले का स्पेशलिस्ट माना जाता है, लेकिन इस सीजन में उन्होंने इस शुरुआती दौर में अभी तक किसी भी बल्लेबाज को आउट नहीं किया है और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी 13.62 रहा है। वहीं, एमआई के सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज एएम गजनफर ने 11 विकेट लिए हैं, जिनमें से पांचच विकेट उन्होंने पावरप्ले में ही चटकाए हैं। ऐसे में हार्दिक पंड्या पावरप्ले के ओवरों में गेंदबाजी में माहिर जसप्रीत बुमराह और गजनफर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लखनऊ की रणनीति

एलएसजी के तेज गेंदबाजों का पावरप्ले में औसत, स्ट्राइक रेट और इकॉनमी रेट सबसे बेहतरीन रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि मोहम्मद शमी के साथ-साथ मोहसिन खान और प्रिंस यादव उनकी गेंदबाजी के मुख्य स्तंभ होंगे, खासकर शुरुआती छह ओवरों में। इस सीजन में एलएसजी के लिए सबसे ज्‍यादा 13 विकेट लेने वाले प्रिंस यादव ने मैच के हर दौर में अपनी उपयोगिता साबित की है। बल्लेबाजी की बात करें तो, जोश इंग्लिस का जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। यह बात उस टीम का मनोबल बढ़ाने का काम कर सकती है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग XI

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), कृष भरत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, एएम गजनफर, कॉर्बिन बॉश। इम्‍पैक्‍ट सब- रघु शर्मा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्‍लेइंग XI

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी। इम्‍पैक्‍ट सब- मणिमारन सिद्धार्थ।