4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साई सुदर्शन ने IPL में रच दिया इतिहास, तोड़ डाला क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड

Sai Sudharsan breaks Chris Gayle 13 year old record: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में रविवार रात खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने क्रिस गेल का 13 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। जब गेल ने ये रिकॉर्ड बनाया था, तब साई सिर्फ 11 साल के थे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 04, 2026

Sai Sudharsan breaks Chris Gayle 13 year old record

साई सुदर्शन और क्रिस गेल। (फोटो सोर्स: IANS)

Sai Sudharsan breaks Chris Gayle 13 year old record: आईपीएल 2026 में रविवार रात 46वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्‍स के बीच खेला गया। इस मैच में जीटी ने आखिरी ओवर में बेहद रोमांचक जीत दर्ज की है। इसके साथ ही गुजरात के लिए मैच जिताऊ पारी खेलते हुए सलामी बल्‍लेबाज साई सुदर्शन एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। इस बार उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 50 मैचों के बाद सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ दिया है।

जब गेल ने रिकॉर्ड बनाया तब 11 साल के थे साई सुदर्शन

24 वर्षीय साई ने 41 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से 57 रनों की बेहद संयमित पारी खेली। इसके साथ ही सुदर्शन ने अपनी पहली 50 आईपीएल पारियों में कुल 2178 रन पूरे कर लिए और क्रिस गेल के 2061 रनों के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड गेल ने 13 साल से पहले बनाया था, तब सुदर्शन सिर्फ 11 साल के थे। इस मामले में मिचेल मार्श 50 पारियों में 1933 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

गेल का एक रिकॉर्ड पहले ही तोड़ा

यह पहली बार नहीं है जब सुदर्शन ने इस सीजन में गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। कुछ ही समय पहले ही इस सलामी बल्‍लेबाज ने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 47 पारियों में हासिल किया, जो गेल की 48 पारियों से एक कम है। मिचेल मार्श 52 पारियों के साथ उनके ठीक पीछे हैं।

सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला इस सीजन की शुरुआत में ही शुरू हो गया था। तब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 58 गेंदों पर शानदार 100 रन बनाए थे। इससे उनकी निरंतरता और किसी भी तरह की पिच पर गेंदबाजों पर हावी होने की उनकी काबिलियत साबित हुई थी।

पिछली चार पारियों में तीन बार 50 से ज्‍यादा रन बनाए

सुदर्शन आईपीएल 2026 में काफी धीमी शुरुआत की अपनी पहली छह पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया। इसके बाद उन्‍होंने जोरदार वापसी की है। उन्होंने अपनी पिछली चार पारियों में तीन बार 50 से ज्‍यादा रन बनाए हैं, जिसमें वह मैच जिताऊ शतक भी शामिल है। इस लीग में उनके आंकड़े जबरदस्त हैं। 2022 में अपने डेब्यू के बाद से जीटी के लिए 50 पारियों में उन्‍होंने 47.34 के औसत और 148 के स्ट्राइक रेट से 2178 रन बनाए हैं।