4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबर आजम को जीतनी होंगी इतनी PSL ट्रॉफियां, तब जाकर कर पाएंगे अकेले इस IPL खिलाड़ी की सैलरी की बराबरी

PSL 2026 Winner Prize Money in Rupees: PSL 2026 में बाबर आजम की पेशावर जालमी ने खिताब तो जीत लिया, लेकिन प्राइज मनी के मामले में वे ऋषभ पंत के आस-पास भी नहीं हैं। जानिए कराची नेशनल स्टेडियम में हुई इस खिताबी जीत और पैसों का पूरा गणित।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 04, 2026

PSL 2026 Prize Money, Babar Azam Peshawar Zalmi, Rishabh Pant IPL Salary, IPL vs PSL Prize Money,

बाबर आज़म PSL ट्रॉफी के साथ। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत (Photo - IANS)

Babar Azam vs IPL Player Salary Comparison: क्रिकेट की दुनिया में जब भी आईपीएल (IPL) और पीएसएल (PSL) की बात होती है, तो तुलना होना लाजमी है। लेकिन अगर बात पैसों की हो, तो यह तुलना ऊपर और नीचे हो जाती है। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) का फाइनल खत्म हुआ और बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जालमी ने कराची के नेशनल स्टेडियम में ट्रॉफी तो उठा ली, लेकिन उनकी प्राइज मनी ने एक बार फिर दुनिया को हैरान कर दिया है।

बाबर की कप्तानी में पहली जीत, लेकिन…

पेशावर जालमी ने हैदराबाद किंग्समेन को फाइनल में धूल चटाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 129 रन पर ढेर हो गई, जिसे बाबर की टीम ने 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया। बतौर कप्तान बाबर आजम का यह पहला PSL खिताब था। इस जीत के बाद पेशावर जालमी को 5 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 4.74 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली।

PSL vs IPL का असली खेल समझिए

आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को एक सीजन के 27 करोड़ रुपये मिलते हैं। यानी बाबर की पूरी टीम जो इनाम जीतकर लाई है, वो ऋषभ पंत की एक सीजन की फीस से 5-6 गुना कम है। अगर हम बाबर आजम की टीम की कमाई की तुलना ऋषभ पंत की सैलरी से करें, तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 1 PSL ट्रॉफी की कमाई ₹4.74 करोड़ है। तो 5 PSL ट्रॉफी की कमाई ₹23.7 करोड़ (5 x 4.74) होगी। और आईपीएल में ऋषभ पंत की एक सीजन की फीस ₹27 करोड़ है। यानी बाबर आजम की टीम अगर लगातार 5 साल तक चैंपियन बने, तब भी वह ऋषभ पंत के एक सीजन की कमाई से 3.3 करोड़ रुपये पीछे रहेगी। पंत की बराबरी करने के लिए पेशावर जालमी को कम से कम 6 बार चैंपियन बनना होगा, तब जाकर उनके पास 28.44 करोड़ रुपये आएंगे।

IPL की प्राइज मनी का जलवा

अभी तक IPL 2026 की प्राइज मनी का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछले सीजन में विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये दिए गए थे। यह रकम PSL की विनिंग अमाउंट से सीधे 4 गुना ज्यादा है। ऊपर से ऋषभ पंत की जो निजी सैलरी है, वो तो अलग ही लेवल पर है।

वो एक रन नहीं बनाने का गम

बाबर आजम के लिए यह सीजन व्यक्तिगत तौर पर शानदार रहा, लेकिन फाइनल में उनके साथ एक खेल हो गया। पूरे सीजन में 588 रन बनाने वाले बाबर अगर फाइनल में सिर्फ 1 रन बना लेते, तो वह PSL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते। लेकिन वे गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) का शिकार हो गए और फखर जमन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। बाबर ने इस सीजन 11 मैचों में 73.5 की औसत और 145.90 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं। जीत तो मिली, लेकिन रिकॉर्ड और पैसों के मामले में कसर बाकी रह गई।