28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Video: एक ऐड शूट में तक कैच नहीं पकड़ पाए बाबर आजम, जमकर हो रहे ट्रोल

Babar Azam Catch Drop: PSL 2026 के आगाज से पहले बाबर आजम एक एड शूट के दौरान बुरी तरह ट्रोल हो गए। गद्दे पर डाइव लगाने के बावजूद आसान कैच छोड़ना बाबर को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो देख फैंस ने क्यों कहा 'पेमेंट नहीं मिलेगी'?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 28, 2026

Babar Azam viral video ad shoot , Babar Azam dropped catch video , PSL 2026 Babar Azam trolling , Peshawar Zalmi captain Babar Azam news , Pakistan Super League 11 updates , Babar Azam mattress dive video , Why PSL 2026 is behind closed doors, babar azam catch drop in ad ,babar azam catch drop video

बाबर आजम एक ऐड शूट के दौरान कैच पकड़ते हुए (Photo - Screengrab @Rajiv1841)

PSL 2026, Babar Azam: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज हो गया है और सबकी नजरें पेशावर जल्मी के कप्तान और पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर टिकी हैं। चाहे नेट प्रैक्टिस हो या कोई शूट, कैमरे हमेशा बाबर का पीछा करते हैं। लेकिन शुक्रवार को एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान बाबर आजम के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वे सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अपनी टीम के पहले मैच से पहले बाबर एक विज्ञापन (Ad Shoot) की शूटिंग कर रहे थे। शूट की डिमांड थी कि बाबर को अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर एक कैच पकड़ना है। उनकी सुरक्षा के लिए नीचे दो फोम के गद्दे (Mattresses) भी बिछाए गए थे। जैसे ही गेंद उनकी तरफ फेंकी गई, बाबर ने गद्दों पर डाइव तो मारी, लेकिन वे एक आसान सा कैच पकड़ने में नाकाम रहे। गेंद उनके हाथ से छिटक गई।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

इस शूट का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने बाबर को निशाने पर ले लिया। यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, 'गद्दे वाली कंपनी को भी पता है कि बाबर कैच छोड़ देगा, इसीलिए पहले ही वहां बेड लगा दिया था!' दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, 'इससे गद्दे रखकर भी कैच नहीं पकड़ा जा रहा, सोचो अगर बिना गद्दे के होता तो क्या होता? शायद एक साल तक खेल ही नहीं पाता।' एक और ने मजे लेते हुए लिखा, 'भाई, अब तो इस शूट की पेमेंट भी नहीं मिलेगी!'

बिना दर्शकों के हो रहे PSL 11 के मैच

इस बार का PSL थोड़ा फीका पड़ा है क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने क्षेत्रीय तनाव की वजह से पूरे टूर्नामेंट को 'बंद दरवाजों' (बिना दर्शकों के) कराने का फैसला लिया था। इसपर बाबर ने भी माना था कि स्टेडियम में फैंस की कमी खलेगी। बाबर ने कहा था, 'हमें स्टेडियम में फैंस की कमी महसूस होगी। हम जहां भी खेलते हैं, हमें जबरदस्त सपोर्ट मिलता है। हम कोशिश करेंगे कि अपनी क्रिकेट से टीवी पर देख रहे फैंस को गर्व महसूस करा सकें।' अपनी टीम पेशावर जल्मी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल उनकी गेंदबाजी में निरंतरता की कमी थी, लेकिन इस बार उनके पास एक मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप है और वे अपने प्लान को बेहतर तरीके से लागू करने पर ध्यान दे रहे हैं।