30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौथे ओवर में ही राजस्थान रॉयल्स से हो गई बड़ी गलती, टूर्नामेंट से बाहर होकर चुकाना पड़ा खामियाजा

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की शानदार पारी के बावजूद राजस्थान जीत नहीं बचा सकी।

2 min read
Google source verification
GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (फोटो- IANS)

IPL 2026 GT vs RR: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस ने हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की शानदार 96 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। 215 रन के लक्ष्य को 19वें ओवर में ही गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस दौरान शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली और प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले वह आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए।

बुरी तरह पिटे राजस्थान के गेंदबाज

इस मुकाबले में जिस तरीके से गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की, उसे देखते हुए ऐसा कहीं भी नहीं लगा कि राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज उनकी जीत को मुश्किल भी बना पाए। लेकिन एक वक्त ऐसा था कि अगर राजस्थान रॉयल्स से वह गलती नहीं होती तो शायद मैच का परिणाम कुछ और होता। दरअसल, पारी में जब गुजरात टाइटंस लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तब चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर नांद्रे बर्गर की गेंद पर साई सुदर्शन का कैच छूट गया।

डीप स्क्वायर लेग पर खड़े दिनेश फरेरा ने सुदर्शन का कैच छोड़ दिया, जो ज्यादा मुश्किल नहीं था। इसके बाद साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने अगले तीन ओवर में 41 रन बना लिए थे।

GT के ओपनर्स पड़े RR पर भारी

यह पार्टनरशिप राजस्थान रॉयल्स पर इतनी भारी पड़ी कि दोनों ने मिलकर लगभग मैच खत्म कर दिया। राजस्थान रॉयल्स को पहला विकेट 13वें ओवर में मिला, वह भी तब जब साई सुदर्शन हिट विकेट आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 32 गेंद में 58 रनों की पारी खेली और शुभमन गिल के साथ 160 से ज्यादा रन की साझेदारी की। इन दोनों की साझेदारी ने लगभग मैच का नतीजा तय कर दिया था। लेकिन अगर चौथे ओवर में डेनोवन फरेरा से वह कैच नहीं छूटता तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।

इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने फाइनल में जगह बना ली है और अब 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026