29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी फिर शतक से चूके, डोनोवन फरेरा ने राशिद खान को चार छक्के जड़ राजस्थान रॉयल्स को 214 रन तक पहुंचाया

वैभव सूर्यवंशी इस मैच में एक बार फिर शतक से चूक गए। उन्होंने 47 गेंद पर आठ चौके और सात छक्के की मदद से 96 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 29, 2026

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट लगाते वैभव सूर्यवंशी (Photo: IANS/Biplab Banerjee)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अर्धशतक के बाद ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से गुजरात टाइटंस को 214 रनों का लक्ष्य दिया है।

राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत

आरआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 9 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का विकेट गंवा दिया था। जायसवाल 1 और जुरेल 7 रन बनाकर आउट हुए। आरआर की पारी को एक बार फिर सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने संभाला। 15 साल का यह खिलाड़ी लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गया, लेकिन अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वैभव 47 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए।

सिरज की बेहतरीन गेंदबाजी

आरआर के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों पर नाबाद 45 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने आखिरी ओवर में 27 रन बनाए। फरेरा ने 11 गेंदों पर नाबाद 38 रन की पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। आरआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जीटी के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1, कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2, जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिए।

मैच की दूसरी पारी बेहद रोमांचक हो सकती है। जोफ्रा आर्चर के नेतृत्व में आरआर के पास मजबूत गेंदबाजी है, जो 214 रन को डिफेंड करने में पूरी तरह सक्षम है। वहीं, जीटी के टॉप-3 बल्लेबाज अगर चल निकले, तो टीम 215 का लक्ष्य पा सकती है।