29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 में आखिर क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा? आधे टूर्नामेंट से हुए बाहर, जानें कब होगी मुंबई इंडियंस में वापसी

टॉस के दौरान हार्दिक ने बताया कि रोहित अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उन्हें एक दो मुक़ाबले और मिस करने पड़ सकते हैं। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले तीन मैचों से मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 29, 2026

rohit sharma

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Image-X/@mipaltan)

Rohit Sharma Injury, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 41वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियाम में खेले जा रहे इस मैच में भी मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। यह लगातार उनका चौथा मुक़ाबला हैं, जिसका रोहित हिस्सा नहीं हैं।

क्यों नहीं खेल रहे रोहित शर्मा

टॉस के दौरान हार्दिक ने बताया कि रोहित अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उन्हें एक दो मुक़ाबले और मिस करने पड़ सकते हैं। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले तीन मैचों से मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने कुछ ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। ओपनर्स की लगातार असफलता ने एमआई को नुकसान पहुंचाया है। पिछले दो मैचों में डिकॉक के साथ दानिश मालेवार को मौका दिया गया, लेकिन मालेवार फ्लॉप रहे। ऐसे में रोहित का फिट होना और खेलने के लिए तैयार होना एमआई के लिए अब जरूरी हो गया है।

रोहित शर्मा ने सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक के साथ की थी। लेकिन, सीजन के चौथे मैच में इंजरी की वजह से उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा और उसके बाद से वह वापसी नहीं कर सके हैं। रोहित ने सीजन में खेली 4 पारियों में एक अर्धशतक की मदद से 137 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस ने किए कई बदलाव

हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, हवा चल रही है और थोड़ी ठंड भी है। मुझे नहीं लगता कि ओस कोई दिक्कत पैदा करेगी। हमारे लिए यह जरूरी था कि हम खुद को फिर से सेट करें और चीजों को ज्यादा मुश्किल न बनाएं। मिचेल (सेंटनर) बदकिस्मत रहे, और आज क्विनी (क्विंटन डी कॉक) भी नहीं खेल रहे हैं, उन्हें कलाई में चोट लग गई थी। टीम में कुछ बदलाव हैं। (रेयान) रिकेल्टन के साथ (रॉबिन) मिंज भी टीम में आए हैं।"

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ एक बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "टॉस जीतकर हम पहले गेंदबाजी ही करते, इसलिए हम खुश हैं। यह पिच आपसे कुछ अलग करने की मांग कर सकती है। हमारी टीम में सिर्फ एक बदलाव है। शिवांग की जगह हर्ष दुबे टीम में आए हैं।"