29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs SRH: मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, इस खतरनाक बल्लेबाजी की हुई टीम में एंट्री, देखें प्लेइंग 11

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि क्विंटन डिकॉक चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। रेयान रिकेल्टन और रॉबिन मिंज को मौका मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 29, 2026

IPL 2026

IPL 2026 का 41वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। (photo - IPL)

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 41वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियाम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस ने किए ढेरों बदलाव

मुंबई ने इस मैच में कई बदलाव किए हैं। क्विंटन डीकॉक इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर रयान रिकेलटन की वापसी हुई है। विल जेक्स को पहली बार मौका मिला है। वे रिकेलटन के साथ सलामी बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ सकते हैं।

इसके अलावा विकेटकीपर रॉबिन मिंज को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। वे अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। वहीं, सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि हर्ष दुबे को शिवांग कुमार की जगह मौका मिला है।

मुंबई और हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 25 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें एमआई का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 10 मैच एसआरएच के पक्ष में रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आर स्मरण, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल।