29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई जीतेगी लगातार चौथा मैच या आज हैदराबाद चखेगी जीत का स्वाद? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

MI vs SRH Head-to-Head Record: IPL 2026 में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की होगी टक्कर। क्या मुंबई अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाएगी या हैदराबाद दर्ज करेगी लगातार पांचवीं जीत? जानें हेड-टू-हेड आंकड़े।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 29, 2026

MI vs SRH IPL 2026, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, Rohit Sharma Injury Update

पैट कमिंस और हार्दिक पंड्या (Photo - IANS)

IPL 2026, MI vs SRH Head-to-Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 40वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट की दुनिया में मुंबई इंडियंस की एक खास पहचान रही है, स्लो स्टार्टर मगर धमाकेदार फिनिशर। फैंस को आज भी 2014 और 2015 के वो चमत्कार याद हैं, जब मुंबई ने हार के जबड़े से निकलकर खिताब अपने नाम किया था। लेकिन IPL 2026 की हकीकत इस बार कुछ जुदा नजर आ रही है। सीजन के आधे पड़ाव पर मुंबई की हालत नाजुक है। टीम अब तक 7 में से 5 मैच हारकर अंक तालिका में संघर्ष कर रही है। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मिली 103 रनों की शर्मनाक हार ने टीम के आत्मविश्वास को हिलाकर रख दिया है।

टीम की कमियां उजागर

जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज रन रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक और तिलक वर्मा के शतकों के अलावा कुछ खास देखने को नहीं मिला। सूर्या की लय बिगड़ी हुई है और कप्तान हार्दिक पांड्या भी अब तक बल्ले या गेंद से कोई बड़ा प्रभाव नहीं डाल पाए हैं।

हैदराबाद का विजय रथ रोकना होगा मुश्किल

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम जबरदस्त फॉर्म में है। शुरुआती 4 में से 3 मैच हारने के बाद, उन्होंने लगातार 4 मैच जीतकर वापसी की है। पैट कमिंस के आने से गेंदबाजी मजबूत हुई है और ईशान मलिंगा-साकिब हुसैन भी अच्छी लय में हैं। पॉइंट्स टेबल में फिलहाल हैदराबाद छठे नंबर पर काबिज है और उनकी नजरें टॉप-4 पर हैं।

रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं?

फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल है, क्या रोहित शर्मा खेलेंगे? पिछले 3 मैचों से हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से बाहर हिटमैन ने प्रैक्टिस तो शुरू कर दी है, लेकिन उनके खेलने पर फैसला मैच के दिन ही लिया जाएगा। साथ ही मुंबई ने मिचेल सैंटनर की जगह दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है।

MI vs SRH: हेड-टू-हेड आंकड़े

आंकड़े गवाह हैं कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। पिछले साल 2025 में भी मुंबई ने दोनों मैचों में हैदराबाद को हराया था। यही वजह है कि आज मुंबई के पास हैदराबाद के खिलाफ लगातार चौथी जीत दर्ज करने का मौका है। पिछले साल 2025 में मुंबई ने हैदराबाद को दोनों मैचों में धूल चटाई थी। अगर पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें, तो मुंबई ने 4 मैच जीते हैं जबकि हैदराबाद को सिर्फ एक में सफलता मिली है।

विवरणआंकड़े
कुल मैच खेले गए25
मुंबई इंडियंस जीता14
सनराइजर्स हैदराबाद जीता10
टाई1

सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा: 535 रन (25 पारी)
डेविड वॉर्नर: 524 रन (12 पारी)
सूर्यकुमार यादव: 447 रन (13 पारी)

सबसे ज्यादा विकेट

भुवनेश्वर कुमार: 20 विकेट
जसप्रीत बुमराह: 19 विकेट
लसिथ मलिंगा: 13 विकेट

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026