20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैसा ही औरा है… IPL में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की तुलना धोनी और तेंदुलकर से

Vaibhav Sooryavanshi's Aura: पंजाब किंग्‍स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी अहम पारी खेलते हुए राजस्‍थान रॉयल्‍स की जीत की नींव रखी और अपने इस सीजन में 400 रन पूरे किए। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वैभव को मिले प्‍यार को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर मोहित शर्मा और मुरली कार्तिक ने उनकी तुलना एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर से की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 29, 2026

Sachin Tendulkar on Vaibhav Sooryavanshi

15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Photo- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi's Aura: आईपीएल 2026 में सबसे ज्‍यादा सुर्खियां 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बटौर रहे हैं। वैभव ठीक उसी तरह सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं, जैसे अपने शुरुआती दिनों में सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे सुपरस्टार्स क्रिकेटरों ने खींचा था। अपनी निडर बल्‍लेबाजी, लंबे-लंबे छक्के लगाने की काबिलियत और टॉप-लेवल के गेंदबाजों के सामने आत्मविश्वास की वजह से ये टीनएज बल्‍लेबाज आईपीएल के सबसे खास नामों में से एक बन गया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भी उनके मुरीद हो गए हैं। उन्‍होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी का औरा धोनी और सचिन जैसा ही है।

'सभी उससे बात करने की कोशिश करते हैं'

शर्मा ने क्रिकबज पर कहा कि ऐसे दो ही खिलाड़ी हैं… इससे पहले, एक खिलाड़ी थे, महेंद्र सिंह धोनी, जिनके लिए आप दस में से किसी भी फ्रैंचाइजी, किसी भी मैदान पर चले जाएं, आपको एक ही नाम, वैसा ही औरा, हर जगह उनके लिए वैसा ही प्यार देखने को मिलेगा। और अब, दूसरा ऐसा इंसान जिसे मैंने देखा है, वह ऐसा है कि दस की दस फ्रैंचाइजियों में, आप जिस भी मैदान में जाएं, वहां खड़े कमेंटेटर्स, कैमरामैन, विरोधी टीम के खिलाड़ी, सभी उससे बात करने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी को फैंस और क्रिकेट से जुड़े लोगों से जो तारीफ मिलती है, वह इतनी कम उम्र के किसी खिलाड़ी के लिए असाधारण है। क्योंकि उसे हर तरफ से, हर दिशा से जो प्यार मिलता है, वह बहुत ज्‍यादा है। मैंने ऐसे सिर्फ दो ही खिलाड़ी देखे हैं।

'भगवान ने उसे इतनी खास चीज कैसे दे दी'

वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने भी इस टीनएज बल्‍लेबाज की बढ़ती शोहरत की तुलना सचिन तेंदुलकर की शुरुआती शोहरत से की। कार्तिक ने कहा कि सच में वह बिल्कुल ही अलग लेवल पर है। मुझे समझ ही नहीं आता कि भगवान ने उसे एक ही जिंदगी में इतनी खास चीज कैसे दे दी।

उन्‍होंने कहा कि 15 साल के एक बच्चे का इतना ज्‍यादा मशहूर होना… वह सच में एक विलक्षण प्रतिभा है, वह एक जीनियस है, वह बच्चा, महज पंद्रह साल की उम्र में। जैसे-जैसे उसका प्रदर्शन और लोकप्रियता साथ-साथ बढ़ रही है, सूर्यवंशी तेजी से भारतीय क्रिकेट के सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहने वाले युवा सितारों में से एक बनता जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग