17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 मैच और 0 विकेट! Jasprit Bumrah की खराब फॉर्म पर कोच जयवर्धने ने तोड़ी चुप्पी, हार्दिक पांड्या पर भी दिया बड़ा बयान

Mumbai Indians News: आईपीएल 2026 में बुमराह के विकेट न ले पाने और हार्दिक पांड्या की आलोचना पर कोच महेला जयवर्धने ने दिया करारा जवाब। जानिए रोहित शर्मा की चोट और मुंबई इंडियंस की हार का असली कारण।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 17, 2026

IPL 2026 Mumbai Indians News, Jasprit Bumrah Wicketless, Mahela Jayawardene on Hardik Pandya, Rohit Sharma Injury Update, MI vs PBKS 2026, Hardik Pandya Captaincy Defend, Cricket Hindi News.

जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर (Photo - IANS)

IPL 2026, Mahela Jayawardene on Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की राहें कांटों भरी होती जा रही हैं। टीम के सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह पिछले 5 मैचों से खाली हाथ हैं, यानी उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है। ऐसे में फैंस और आलोचक सवाल उठा रहे हैं, लेकिन मुंबई के मुख्य कोच महेला जयवर्धने खुलकर अपने खिलाड़ियों के बचाव में उतर आए हैं।

'खराबी गेंदबाजी में नहीं, रणनीति में है'

पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ वानखेड़े में हुए मैच में बुमराह ने 4 ओवर में 41 रन लुटाए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस पर जयवर्धने ने कहा कि बुमराह की गेंदबाजी में कोई कमी नहीं है। कोच का मानना है कि विरोधी टीमें अब समझदार हो गई हैं। वे जानते हैं कि बुमराह के खिलाफ रिस्क लेने की जरूरत नहीं है, इसलिए वे उन्हें संभलकर खेलते हैं और दूसरे गेंदबाजों को निशाना बनाते हैं। जयवर्धने ने यह भी खुलासा किया कि सीजन की शुरुआत में बुमराह को वर्ल्ड कप के दौरान लगी एक मामूली चोट परेशान कर रही थी, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हैं और उनकी रफ्तार भी लौट आई है। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी आपको विकेट लेने के लिए थोड़े भाग्य की भी जरूरत होती है।'

गेंदबाजी यूनिट पर उठते सवाल

कोच ने यह ईमानदारी से स्वीकार किया कि सिर्फ बुमराह ही नहीं, बल्कि पूरी गेंदबाजी यूनिट एक साथ मिलकर दबाव बनाने में फेल हो रही है। पंजाब ने 196 रनों का बड़ा लक्ष्य महज 15.1 ओवर में हासिल कर लिया था, जो मुंबई की गेंदबाजी की पोल खोलता है। जयवर्धने के मुताबिक, पावरप्ले में विकेट न मिलना टीम की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रहा है।

हार्दिक-रोहित पर ये बोले कोच

लगातार चौथी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या निशाने पर हैं, लेकिन जयवर्धने ने साफ कर दिया कि हार का ठीकरा अकेले कप्तान पर फोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम और मैनेजमेंट की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट देते हुए कोच ने राहत की खबर दी। उन्होंने बताया कि रोहित की चोट गंभीर नहीं है। रोहित ने दौड़ना और बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता क्योंकि अभी पूरा सीजन बाकी है।