6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं नहीं चाहता कि वैभव सूर्यवंशी का टी20 टीम में सेलेक्शन हो’, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने क्यों कही ये बात

Team India Squad Announcement: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मजाक में कहा है कि वह नहीं चाहते हैं कि इंग्लैंड दौरे के लिए उनका सेलेक्शन हो।

2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Team India T20 Squad Announcement Update: टीम इंडिया के सेलेक्टर्स आज भारतीय टी20 टीम का ऐलान करेंगे। पहली टीम आयरलैंड दौरे के लिए होगी, जो 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। उसके बाद दूसरी टीम चुनी जाएगी, जो इंग्लैंड दौरे पर 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण टीम एशियन गेम्स के लिए चुनी जाएगी, जो जापान में गोल्ड मेडल डिफेंड करने जाएगी।

सूर्यवंशी के सेलेक्शन पर सबकी नजर

इस दौरान कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि सूर्यकुमार यादव की टी20 टीम से जगह साफ हो सकती है। इस दौरान एक और खिलाड़ी पर सबकी नजर रहने वाली है और वो हैं वैभव सूर्यवंशी। सूर्यवंशी ने 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इसके बाद से अब कयास लगाए जाने लगे हैं कि उन्हें टी20 के साथ-साथ इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी जाने वाली टीम में जगह मिल सकती है।

इस दौरान इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर Graeme Swann नहीं चाहते हैं कि उनका टीम इंडिया में सिलेक्शन हो और खासतौर पर तब, जब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुने। ग्रीम स्वान ने मजाक में कहा कि वो नहीं चाहते कि इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी का सिलेक्शन हो, क्योंकि उनके गेंदबाज कहीं ना कहीं इस 15 साल के बल्लेबाज से डरेंगे। स्वान ने कहा, “मैं नहीं चाहता हूं कि उनका सिलेक्शन हो। वह चारों तरफ मैदान में गेंदबाजों की धुनाई करेंगे।”

तिलक बन सकते हैं उपकप्तान

हालांकि, जिस तरीके से वर्ल्ड क्रिकेट में उनके सिलेक्शन को लेकर चर्चा हो रही है, उसमें माना जा रहा है कि सूर्यवंशी को जगह मिलना तय है। साथ ही अब देखना यह होगा कि अगर सूर्यकुमार यादव को बाहर किया जाता है तो उनकी जगह कौन लेता है। इसके अलावा अगर सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जाता है और श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जाता है तो उपकप्तान कौन होगा। क्योंकि Ishan Kishan और Sanju Samson भी अपकप्तानी की रेस में शामिल हैं, जबकि Tilak Varma का दावा सबसे मजबूत लग रहा है।

2022 में भारत ने जीता था गोल्ड

आपको बता दें कि भारतीय टीम को 26 और 28 जून को श्रीलंका के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलेगी। टी20 मैचों के बाद भारतीय टीम को एशियन गेम्स में भाग लेना है। हालांकि अब तक उसका शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन सितंबर के शुरुआती महीने में एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। पिछले सीजन Ruturaj Gaikwad की कप्तानी में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग