24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से अल्जारी जोसेफ ने किया इनकार, जानें क्या है पूरा मामला

Alzarri Joseph ruled out: वेस्‍टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने से मना कर दिया है। यह जानकारी विंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 24, 2026

Alzarri Joseph

अल्जारी जोसेफ, क्रिकेटर, वेस्टइंडीज (Photo Credit- ICC)

Alzarri Joseph ruled out: वेस्‍टइंडीज के स्‍टार तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्‍तान के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे की वजह निजी कारण बताए जा रहे हैं। विंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह यह एक बड़ा नुकसान है। जोसेफ ने खुद को चयन के लिए अनुपलब्‍ध बताया है। सैमी ने बताया कि चोट के वापसी कर रहे अल्‍जारी को टीम में सिलेक्ट किया गया था। सैमी ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मेरी समझ से बहुत ऊपर है। हम इसे डायरेक्टर्स पर छोड़ते हैं। अब वे तय करें कि कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स अगर सिलेक्शन से मना करें तो उसका क्‍या उपाय है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में की थी शानदार वापसी

बता दें कि जब वेस्टइंडीज ने पाकिस्‍तान के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा की थी, तब प्रेस रिलीज में बताया गया था कि जोसेफ पर्सनल कारणों से अवेलेबल नहीं हैं। 29 साल के जोसेफ हाल ही में कमर के निचले हिस्से में चोट की वजह से भारत और न्यूजीलैंड टूर से भी बाहर हो गए थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने वापसी करते हुए दो मैचों में छह विकेट अपने नाम किए।

25 जुलाई से शुरू होनी है टेस्‍ट सीरीज

श्रीलंका के बाद अल्‍जारी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में खेले, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के अगले असाइनमेंट से हट गए। बता दें कि दो मैचों की इस टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जुलाई से तारूबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाना है, जबकि दूसरा टेस्‍ट 2 अगस्‍त से पोर्ट ऑफ स्‍पेन के क्‍वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।

'हमारे पास अच्‍छा बैटिंग लाइन अप'

विंडीज के हेड कोच सैमी पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज को पॉजिटिव हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं आपको यह बता सकता हूं कि हमारे पास एक अच्‍छा बॉलिंग लाइन-अप है, 20 विकेट ले सकता है। यह टेस्ट मैच जीतने की पहली शुरुआत। हमने इसे न्यूज़ीलैंड में देखा। हमने इसे ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी देखा। हमने बॉल से ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला किया।

सैमी ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 सीजन को लेकर कही ये बात

बता दें कि पाकिस्‍तान और वेस्‍टइंडीज टेस्‍ट सीरीज वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्‍सा है। इस लेकर सैमी ने कहा कि हमें कुछ उम्मीद दिख रही है, खासकर श्रीलंका सीरीज के बाद से। उन्‍होंने कहा कि वर्ल्ड रैंकिंग को देखें, तो हम शायद टेबल के टॉप छह में आने से चार या पांच पॉइंट ही पीछे हैं। टीम जानती है कि हम क्या हासिल करना चाहते हैं। हर खिलाड़ी समझता है कि इसे हासिल करने में उनका क्या रोल होगा।