24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में मयंक यादव बोले- ‘उसकी बल्लेबाजी पर विश्वास करना मुश्किल है!’

IND vs ZIM, Mayank Yadav on Vaibhav Suryavanshi: रारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में फिफ्टी जड़कर इतिहास रच दिया। उनकी तूफानी बैटिंग देख तेज गेंदबाज मयंक यादव भी हैरान रह गए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 24, 2026

Vaibhav Suryavanshi batting, Mayank Yadav on Vaibhav,

वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक जड़ने के बाद जश्न मनाते हुए (Photo - ESPN)

IND vs ZIM, Mayank Yadav on Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मैच में वैभव ने सिर्फ 18 गेंदों में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक ठोक दिया। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर मयंक यादव भी हैरान रह गए। भारत ने इस मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। मयंक यादव ने 2 विकेट लिए और उन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

'इतनी कम उम्र में ऐसी प्रतिभा शानदार है'

मयंक ने वैभव की तूफानी बैटिंग की तारीफ करते हुए कहा, 'उसकी बल्लेबाजी पर विश्वास करना मुश्किल है। जब मैंने उसे गेंदबाजी की थी, तब उसने ऐसे शॉट खेले जिनकी इतने कम अनुभव वाले युवा खिलाड़ी से उम्मीद नहीं की जा सकती। उसे बल्लेबाजी करते देखना हमेशा अच्छा लगता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि 15 साल का कोई लड़का आएगा और इस तरह सभी इंटरनेशनल गेंदबाजों की धुनाई करेगा। इस बार उसे अपनी टीम में देखकर बहुत खुशी हुई। आईपीएल में जब हम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले थे, तब भी उसने हमारी गेंदबाजी की जमकर पिटाई की थी।'

वैभव ने रचा इतिहास

गुरुवार को 15 साल और 118 दिन की उम्र में वैभव ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में फिफ्टी पूरी करके जिब्राल्टर के लुइस ब्रूस का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी की तारीफ

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी में सीरीज हारने के बाद हरारे पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी जीत पर राहत की सांस ली। उन्होंने युवा सलामी बल्लेबाज का समर्थन करते हुए कहा, 'वैभव को यहां खेलने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में यहां 175 रन बनाए थे, इसलिए उन्हें यहां की पिच और हालात का अच्छे से पता है।'

मैच की बात करें तो पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट पर 125 रन पर रोक दिया और फिर 40 गेंद शेष रहते ही आसानी से मैच जीत लिया। अय्यर ने इस जीत को पूरी टीम की मेहनत बताया। उन्होंने कहा, 'पिच से असमान उछाल मिल रहा था, लेकिन लड़कों ने जबरदस्त खेल दिखाया। मयंक ने हमें बेहतरीन शुरुआत दिलाई और मैं अपनी पहली जीत से बहुत खुश हूं।'