6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG: केएल राहुल ने जड़ा 12वां टेस्ट शतक, सुनील गावस्कर, मुरली विजय और वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में हुए शामिल

केएल राहुल के टेस्ट करियर का यह 12 शतक है। अफ़गानिस्तान छठी ऐसी टीम है जिसके ख़िलाफ़ उन्होंने टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। वहीं बतौर सलामी बल्लेबाज यह उनका 11वां शतक है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 06, 2026

KL Rahul century

केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक लगाया (Photo- IANS)

KL Rahul century, India vs Afghanistan, One-off Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राहुल ने 165 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए।

बतौर सलामी बल्लेबाज 11 शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

केएल राहुल के टेस्ट करियर का यह 12 शतक है। अफ़गानिस्तान छठी ऐसी टीम है जिसके ख़िलाफ़ उन्होंने टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। वहीं बतौर सलामी बल्लेबाज यह उनका 11वां शतक है। इसी के साथ वे महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, मुरली विजय और वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वे भारत के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 10 से ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले गावस्कर 203 पारियों में 33 शतक, सहवाग 168 पारियों में 22 शतक और मुरली विजय ने 100 पारियों में 11 शतक जड़े थे।

भारत के लिए टेस्ट ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा शतक

33 - सुनील गावस्कर (203)
22 - वीरेंद्र सहवाग (168)
12 - मुरली विजय (100)
11 - केएल राहुल (101)*

भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में राहुल संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर आ गए हैं। राहुल के साथ इस सूची में अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मुरली विजय और पॉली उमरीगर हैं। राहुल ने आउट होने से पहले यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 41, साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 और तीसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ 67 रन की साझेदारी की। राहुल तीसरे विकेट के रूप में जब आउट हुए, उस समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 247 रन था। पारी की शुरुआत करते हुए राहुल ने टीम के लिए बड़े स्कोर की एक मजबूत नींव रखी।

केएल राहुल का फ़र्स्ट क्लास रिकॉर्ड

यह लगातार तीसरी बार है, जब राहुल शतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए हैं। अपनी पारी का तीसरा रन लेते ही उन्होंने फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट में 9,000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने 121वें मैच की 210वीं पारी में लगभग 46 की औसत से हासिल किया है। अब तक उनके बल्ले से 26 शतक और 42 अर्धशतक निकल चुके हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 337 रन रहा है।

केएल राहुल का अंतरराष्ट्रीय करियर

राहुल ने अपना टेस्ट करियर साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू किया था। अब तक उन्होंने 68 टेस्ट मैचों की 119 पारियों में 4,153 रन बना लिए हैं। टेस्ट में उनकी औसत 36 से अधिक रही है, जिसमें 12 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 199 रन है। घरेलू सरजमीं पर भी उन्होंने 25 मैचों की 40 पारियों में तीन शतकों की मदद से 1,500 से अधिक रन जमा किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग