22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

WI vs NZ 5th ODI: सांसे रोक देने वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज को मिली जीत, आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

West Indies vs New Zealand 5th ODI: बारबाडोस में खेले गए पांचवें वनडे में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। शिमरन हेटमायर ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर मैच जिताऊ पारी खेली।
2 min read
Google source verification
Shimron Hetmyer

शिमरन हेटमायर (फोटो- IANS)

WI vs NZ 5th ODI Match Highlights and Update: बारबाडोस में बुधवार को खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 268 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की आधी टीम 218 रन पर ढेर हो गई थी। लेकिन वहां से शिमरन हेटमायर ने हार नहीं मानी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए निचने क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर 15 गेंद पहले 2 विकेट से टीम को जीत दिला दी।

न्यूजीलैंड के शुरुआत रही खराब

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और हेनरी निकोल्स सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विल यंग और निक केली ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। हालांकि मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सेंटनर सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन टॉम लैथम ने 71 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 69 रन की पारी खेल न्यूजीलैंड को 268 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ और विटल लवेज ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि मैथ्यू फोर्ड, जेडन सील्स और गुडाकेश मोती को एक-एक सफलता मिली। इस दौरान जोसेफ सबसे किफायती साबित हुए और उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 38 रन खर्च किए।

मिली-जुली रही वेस्टइंडीज की शुरुआत

269 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत ठीक-ठाक रही। टॉप के 4 बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका। कप्तान साई होप 39 और अकिम अगस्ते 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। किची कार्टी ने 54 गेंदों में 20 रन बनाए लेकिन उन्होंने दो अच्छी साझेदारियां निभाई। शेरफेन रदरफोर्ड ने 58 गेंदों में 61 रन की पारी खेली लेकिन 218 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन हेटमायर ने एक छोर संभाले रखा और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी।

इस जीत के बावजूद वेस्टइंडीज पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से हार गई। पहला मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था लेकिन अगले तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। आखिरी मुकाबले को जीतकर वेस्टइंडीज ने सीरीज में हार के अंतर को कम किया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग