
शमी और भुवी (फोटो- IANS)
Team India Probable Squad: आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्डकप 2027 के लिए टीम इंडिया की तैयारी शुरू हो चुकी है। हालांकि इस दौरान पहले दो सीरीज में टीम इंडिया का मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला है। अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से जीत के बाद टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम के खिलाडियों की चोट और प्रदर्शन पर सवाल उठाए। इंग्लैंड में मिली हार के बाद टीम इंडिया की प्लानिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस दौरान रवि शास्त्री ने अपनी फेवरेट टीम चुनी है, जिसमें उन्होंने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को भी जगह दी है।
इंग्लैंड में भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह लगातार प्लेइंग 11 में बदलाव और फिर बैटिंग ऑर्डर के साथ छेड़छाड़ रही। जिन युवा खिलाड़ियों को आजमाया गया है, वह भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपनी फेवरेट स्क्वॉड चुनी है, जिसमें उन्होंने ऐसे कई खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिन्हें लंबे समय से टीम से बाहर कर दिया गया है।
पूर्व कोच ने रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और भुवनेश्वर कुमार को अपने स्क्वॉड में जगह दी है तो वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा है। उन्होंने वनडे टीम के वर्तमान सदस्य वरुण चक्रवर्ती को भी जगह नहीं दी है। वरुण इंग्लैंड दौरे पर चोट की वजह से नहीं जा पाए थे।
काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को रवि शास्त्री ने नई उम्मीदें दे दी हैं। शमी ने 2025 में टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 मुकाबला, 2023 में आखिरी टेस्ट और 2025 में ही आखिरी वनडे मुकाबला खेला था, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था।
दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार को आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में 2022 में देखा गया था। जबकि साल 2018 के बाद से वह टेस्ट और 2021 के बाद से वह वनडे टीम से बाहर हैं। हालांकि दोनों तेज गेंदबाजों ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी वापसी को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
Updated on:
22 Jul 2026 07:49 am
Published on:
22 Jul 2026 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
