21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘ये कोई छोटी बात नहीं’, वैभव सूर्यवंशी की हरारे में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी को अभी तक नहीं भूले जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान

Sikandar Raza on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ उसी हरारे के मैदान पर खेलने को तैयार हैं, जहां उन्‍होंने अंडर-19 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में इंग्‍लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। वैभव की उस पारी की यादें आज भी जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिकंदर जहन में ताजा हैं। उन्‍होंने कहा कि सूर्यवंशी ने पिछले साल जो किया, वह किसी भी तरह से कोई छोटी बात नहीं है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 21, 2026

Sikandar Raza on Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Sikandar Raza on Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज गुरुवार 23 जुलाई से होने जा रहा है। इस सीरीज से ज्‍यादा चर्चा में भारतीय टीनेजर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्‍हें शुरुआत से ही इस सीरीज में ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। उनको लेकर जिम्‍बाब्‍वे के खेमे में भी खासी चर्चा है। इंग्‍लैंड के खिलाफ 15 साल का ये खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया था, जिसके चलते आखिरी टी20 में प्‍लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। सूर्यवंशी को लेकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का कहना है कि वह अभी इंटरनेशनल करियर की मुश्किल शुरुआत दौर में हैं, उन्‍हें अभी जज न करें।

जिम्‍बाब्‍वे सीरीज में वैभव को मिलेगा भरपूर मौका

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्‍यू टी20 सीरीज में काफी मुश्किलों का सामना किया। वह तीन मैचों में 14, 13 और 15 रन की पारी ही खेल पाए और भारत 0-4 से सीरीज हार गया। वैभव को उनके राजस्‍थान रॉयल्‍स के साथी खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने दो बार अपना शिकार बनाया। आखिरी मैच में संजू सैसमन की वापसी के चलते उन्‍हें ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन, अब जिम्‍बाब्‍वे में उन्‍हें भरपूर मौका मिलने की उम्‍मीद है, क्‍योंकि इस सीरीज में नियमित टी20 ओपनर सैमसन टीम इंडिया का हिस्‍सा नहीं हैं।

'दो या तीन मैच के बाद उसको जज करना सही नहीं'

सिकंदर रचा ने जियोस्‍टार पर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत टैलेंटेड क्रिकेटर है। 15 साल का बच्चा अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है, तो सिर्फ दो या तीन मैच के बाद उसको जज करना सही नहीं है। वैभव के आस-पास बहुत सारे बहुत अच्छे सीनियर क्रिकेटर हैं। अगर उसे अच्छे से मैनेज और हैंडल किया जाए, तो वह एक जेनरेशनल टैलेंट हो सकता है।

'ये किसी भी तरह से कोई छोटी बात नहीं'

बता दें कि पिछले साल जनवरी में वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में ही इंग्‍लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में महज 80 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली थी और अब वह उसी हरारे में वापसी को बेताब हैं। वैभव की उसी पारी को याद करते हुए रजा ने कहा कि इतनी कम उम्र में इस टीनएजर का आगे बढ़ना पहले से ही एक असाधारण उपलब्धि है।

पिछले साल उसने इंडिया अंडर-19 के लिए जो किया, ये किसी भी तरह से कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आजकल ऐसी कहानियां सुनने को नहीं मिलतीं। वैभव खास है। यह जरूरी होगा कि उसे कैसे मैनेज और हैंडल किया जाता है।