
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)
Zimbabwe captain Sikandar Raza challenge to India: टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंच चुकी है। जहां दोनों के बीच गुरुवार 23 जुलाई को हरारे में पहला मुकाबला खेला जाएगा। आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में बुरी तरह हार के बाद भारतीय टीम कुछ सीनियर प्लेयर्स के बगैर जिम्बाब्वे के दौरे पर है। श्रेयस अय्यर को इस सीरीज में अपनी कप्तानी में पहली जीत की तलाश होगी, लेकिन जिम्बाब्वे सीरीज भी उनके लिए आसान होने वाली नहीं है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज से पहले भारत को चैलेंज करते हुए कहा कि यह सीरीज एकतरफा नहीं होगी।
सिकंदर रजा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में कहा कि इस सीरीज में भारत और जिम्बाब्वे के पास जीतने के बराबर मौके होंगे। उन्होंने कहा कि मैं एक बात को लेकर आश्वस्त हूं कि जिम्बाब्वे की टीम लगातार बहुत ही रोमांचक क्रिकेट खेल रही है। इसलिए ये सीरीज निश्चित रूप से बहुत रोमांचक होने वाली है। मुझे लगता है कि जहां तक जीत या हार की बात है, तो दोनों देशों के लिए यह अहम है। लेकिन, साफ कर दूं कि इस बार दोनों देशों के पास जीतने का बराबर मौका हागा।
रजा ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत की तरह जिम्बाब्वे की टीम भी बदलाव के दौर से गुजर रही है। इसलिए मेरा मानना है कि सीरीज एकतरफा नहीं होगी। बता दें कि हाल ही में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें जिम्बाब्वे 1-2 से हार गई थी। इससे पहले उसने बांग्लादेश को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था।
वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे दौरा बेहद अहम है। बतौर कप्तान श्रेयस के लिए जिम्बाब्वे दौरा एक बड़ी चुनौती है। अय्यर के कप्तान बनने के बाद टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवा चुकी है। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रेयस को पहली सीरीज जीत की तलाश है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज के तीन मुकाबले मैच 23 जुलाई, 25 जुलाई और 26 जुलाई को खेले जाएंगे। ये तीनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार, शाम 4:30 बजे से हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने हैं।
Updated on:
21 Jul 2026 05:10 pm
Published on:
21 Jul 2026 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
