5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केएल राहुल का बदल गया अंदाज, 185 के स्ट्राइक रेट से मचा रहे तबाही, DC के एक मैसेज ने बदल दिया पूरा खेल!

KL Rahul IPL 2026 Strike Rate: केएल राहुल ने IPL 2026 में अपने तूफानी बल्लेबाजी का राज खोल दिया है। दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट के एक साफ संदेश ने राहुल को पावरप्ले में खुलकर खेलने की आजादी दी, जिसका नतीजा उनके 185 के स्ट्राइक रेट में दिख रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 05, 2026

KL Rahul on MS Dhoni record, KL Rahul 5 IPL trophies wish, KL Rahul record vs RCB,

केएल राहुल (Photo - IANS)

KL Rahul Batting: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल एक अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। राहुल ने अब तक खेले गए 9 मैचों में 433 रन ठोक दिए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात उनका 185.84 का स्ट्राइक रेट है। यह उनके पिछले रिकॉर्ड (158.41, साल 2018) से कहीं ज्यादा है। अक्सर धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेलने वाले राहुल ने अब अपनी तूफानी बैटिंग से सबको चुप कर दिया है।

मैनेजमेंट ने दे डाली खुली छूट

केएल राहुल ने खुलासा किया कि इस सीजन में उनके बदले हुए अंदाज के पीछे दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैनेजमेंट का एक स्पष्ट संदेश था। राहुल ने बताया, 'इस सीजन में टीम मैनेजमेंट की तरफ से संदेश बिल्कुल साफ था। उन्होंने IPL शुरू होने से पहले ही मुझसे बात की थी और कहा था कि वे मुझे टॉप ऑर्डर में खेलते हुए पूरी आजादी के साथ बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं।' मैनेजमेंट ने साफ किया था कि उन्हें पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन चाहिए, और यही वजह है कि राहुल अब बिना किसी डर के आक्रमण कर रहे हैं।

बदलते टी20 क्रिकेट के साथ खुद को ढाला

राहुल का मानना है कि पिछले दो-तीन सालों में टी20 क्रिकेट पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने कहा, 'अब आप देख सकते हैं कि जो टीमें पावरप्ले में बाजी मारती हैं, अक्सर वही मैच जीतती हैं। कुछ साल पहले तक खेल 14वें से 20वें ओवर के बीच तय होता था, लेकिन अब पावरप्ले का महत्व बहुत बढ़ गया है।' राहुल ने खुद को टीम की जरूरत के हिसाब से ढाला है और अब उनका पूरा फोकस पहले 6 ओवरों में 60 से ज्यादा रन बटोरने पर होता है।

पावरप्ले में मैक्सिमम अटैक

राहुल ने अपनी स्किल सेट पर काम किया और यह सोचा कि पावरप्ले में आक्रामक रुख कैसे अपनाया जाए। उन्होंने स्वीकार किया कि हर मैच में सफलता नहीं मिलती, लेकिन नीयत सही होनी चाहिए। राहुल के मुताबिक, 'मेरा ध्यान पावरप्ले का अधिकतम फायदा उठाने पर है, क्योंकि आज के समय में टी20 क्रिकेट और मेरी टीम की यही मांग है।'