1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे रिकॉर्ड नहीं, धोनी जैसी 5 ट्रॉफी चाहिए’, माही को पीछे छोड़ने के बाद केएल राहुल ने भरी हुंकार, वैभव सूर्यवंशी पर भी दिया बड़ा बयान!

KL Rahul 5 IPL trophies wish: दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने रनों के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ने के बाद एक दिल जीतने वाला बयान दिया है। राजस्थान के बॉस बेबी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 01, 2026

KL Rahul on MS Dhoni record, KL Rahul 5 IPL trophies wish, KL Rahul record vs RCB,

केएल राहुल (Photo - IANS)

KL Rahul on MS Dhoni record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए टीम की जीत से बढ़कर कुछ नहीं है। हाल ही में आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ने वाले राहुल ने साफ कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स से कहीं ज्यादा मायने ट्रॉफी जीतना है। राहुल की इच्छा है कि वह भी माही भाई की तरह 5 आईपीएल खिताब अपने नाम करें।

माही से आगे निकलने पर ये बोले राहुल

जियोस्टार से बातचीत के दौरान जब केएल राहुल से धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी सादगी से जवाब दिया। राहुल ने कहा, 'मुझे तो पता भी नहीं चला कि कब मैं माही भाई से आगे निकल गया। व्यक्तिगत उपलब्धियां आत्मविश्वास तो देती हैं, लेकिन असली खुशी तब मिलेगी जब मैं धोनी जितनी ट्रॉफियां जीत पाऊंगा।' राहुल का मानना है कि क्रिकेट एक टीम गेम है और यहां अंत में जीत की ट्रॉफी ही सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

RCB से है खास कनेक्शन

राहुल ने आरसीबी के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से अपने जज्बाती लगाव पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु उनका घरेलू मैदान है, जहां वह पले-बढ़े हैं। जब भी वह उस मैदान पर उतरते हैं, तो एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस करते हैं। राहुल के मुताबिक, 'वहां का माहौल मुझे हमेशा यह एहसास कराता है कि मैं आज कुछ अच्छा करूंगा।'

नए जमाने के वैभव का खौफ

राहुल ने आज की युवा पीढ़ी के निडर रवैये की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आजकल के खिलाड़ी बुमराह या पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों के नाम से नहीं डरते, वे बस गेंद को मैदान के बाहर मारना जानते हैं। राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी का खास जिक्र करते हुए कहा, 'वैभव ने तो तहलका मचा दिया है। 15 साल की उम्र में दो शतक लगाने के बारे में तो मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।'

आंकड़ों में राहुल बनाम धोनी

अगर रिकॉर्ड्स की बात करें, तो केएल राहुल ने अब तक 153 मैचों में 46.50 की औसत से 5580 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। इसी सीजन में उन्होंने नाबाद 152 रन की ऐतिहासिक पारी भी खेली। वहीं, एमएस धोनी ने 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं। राहुल अब रनों के मामले में धोनी से आगे निकल चुके हैं, लेकिन अब उनकी नजर धोनी के कप्तानी रिकॉर्ड की बराबरी करने पर है।