1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘उसने बुमराह को भी नहीं बख्शा’, वेस्टइंडीज के दिग्गज बने वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, बताई ये खतरनाक बात

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से तहलका मचा दिया है। हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी पर दिग्गज इयान बिशप ने बड़ी बात कही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 01, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Records

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Ian Bishop on Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महज 15 साल की उम्र में अगर कोई बल्लेबाज दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की रातों की नींद उड़ा दे, तो समझ जाइये कि क्रिकेट जगत को नया सुपरस्टार मिल गया है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी की। आईपीएल 2026 में वैभव का बल्ला आग उगल रहा है और उनकी इसी बल्लेबाजी ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज और खूंखार गेंदबाज इयान बिशप को अपना मुरीद बना लिया है। बिशप ने वैभव की तारीफों के पुल बांधते हुए गेंदबाजों को एक बड़ी चेतावनी भी दे दी है।

बुमराह को भी नहीं बख्शा, बिशप हुए हैरान

इयान बिशप का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ उम्र में छोटे हैं, लेकिन उनका जिगर बहुत बड़ा है। बिशप ने कहा, 'मानसिक रूप से वैभव बहुत मजबूत हैं। जिस तरह से उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज का सामना किया, वह काबिले तारीफ है।' उन्होंने आगे बताया कि वैभव की तकनीक बाकी बल्लेबाजों से काफी अलग है। उनका बैट स्विंग बिल्कुल बेसबॉल स्टाइल जैसा है, जो गेंद को बहुत तेजी से बाउंड्री के बाहर भेजने में मदद करता है।

उसकी कमजोरी ढूंढना नामुमकिन!

एक समय था जब गेंदबाजों को लगता था कि वैभव को बैक ऑफ लेंथ (शॉर्ट पिच) गेंदों से फंसाया जा सकता है। अंडर-19 वर्ल्ड कप और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शुरुआती मैचों में यह दांव चला भी था, लेकिन वैभव ने बहुत जल्दी अपनी इस कमी को ताकत बना लिया। बिशप कहते हैं, 'अब यह कहना बहुत मुश्किल है कि उनकी कमजोरी क्या है। अगर कोई गेंदबाज अपनी लेंथ से थोड़ा सा भी चूका, तो वैभव उस गेंद को पवैलियन में भेजने में देर नहीं लगाते।'

जीरो से हीरो बनने का सफर

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीजन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) का शिकार हुए थे। लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की और उसी हैदराबाद के खिलाफ महज 36 गेंदों पर तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। फिलहाल वह ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं, जो उनकी काबिलियत का सबूत है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026