30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैभव सूर्यवंशी छोड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स? स्टुअर्ट ब्रॉड की इस भविष्यवाणी ने मचाई खलबली!

Vaibhav Suryavanshi in other franchise?: IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया है। सवाई मानसिंह स्टेडियम (Jaipur) में होने वाले अगले मैच से पहले इंग्लैंड के दिग्गज स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनके भविष्य को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। क्या वैभव सच में मुंबई इंडियंस जा सकते हैं?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi in mumbai indians

वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi in Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस IPL में अपनी बैटिंग से सबका दिल जीत लिया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जिस तरह से इस नन्हे टैलेंट पर भरोसा दिखाया, उसकी दुनिया भर में तारीफ हो रही है। लेकिन अब इंग्लैंड के महान गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ी चेतावनी दे दी है। ब्रॉड का कहना है कि वैभव के शानदार प्रदर्शन के बाद अब उन्हें टीम में रोके रखना RR के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है। ब्रॉड ने अपने पॉडकास्ट 'For The Love Of Cricket' में खुलासा किया कि जब शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा था, तब उन्हें काफी शक हुआ था। उन्हें लगा था कि 13-14 साल के बच्चे को टीम में शामिल करना थोड़ा अजीब है।

ब्रॉड का कहना ही कि…

ब्रॉड को लगा था कि शायद राजस्थान उन्हें बस 3 साल तक टीम के साथ रखेगी और मौका नहीं देगी। ऐसे में वैभव ज्यादा मौकों की तलाश में मुंबई इंडियंस (MI) जैसी बड़ी टीम में जा सकते थे। लेकिन राजस्थान ने उन्हें तुरंत मौका दिया और वैभव ने भी इस भरोसे को सही साबित किया। उन्होंने इस सीजन में IPL इतिहास के दो सबसे तेज शतक जड़ दिए हैं और वो अभी 16 साल के भी नहीं हुए हैं। अब ब्रॉड का मानना है कि जब अगली बार खिलाड़ियों को रिटेन (टीम में रोकने) करने की बारी आएगी, तो वैभव बड़ी मांग रख सकते हैं। वो कह सकते हैं कि या तो मुझे मोटी रकम दो, वरना मैं ऑक्शन में जा रहा हूं। जोश बटलर ने भी ब्रॉड की इस बात का समर्थन किया है।

IPL 2026 में वैभव का जलवा

वैभव ने इस सीजन में तबाही मचा रखी है। उन्होंने सिर्फ 9 पारियों में 400 रन बनाकर सबसे तेज यह आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड बनाया है। उनका स्ट्राइक रेट 238.09 का है, जो कि वाकई में डराने वाला है। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। उनका अगला मैच शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026