30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं तुम्हारे चेहरे पर रेड बुल स्प्रे कर दूंगा’, जानें क्यों वीरेंद्र सहवाग की बात सुन मुरली कार्तिक हुए असहज

Virender Sehwag Kartik’s discussion turns awkward: मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में शार्दुल ठाकुर बतौर इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर उतारने और गेंदबाजी का मौका नहीं देने के मुद्दे पर बातचीज में वीरेंद्र सहवाग ने अचानक मुरली कार्तिक से कहा कि मैं तुम्हारे चेहरे पर रेड बुल स्प्रे कर दूंगा। यह सुन मुरली असहज हो गए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 30, 2026

Virender Sehwag Kartik’s discussion turns awkward

मुरली कार्तिक और वीरेंद्र सहवाग। (फोटो सोर्स: IANS)

Virender Sehwag Kartik’s discussion turns awkward: पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस का मौजूदा सीजन में बहुत बुरा हाल है। 2020 में आखिरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद से एमआई पिछले पांच सीजन में संघर्ष करती नजर आई है। उसके बाद सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ में जगह बना पाई है। फ्रैंचाइजी ने बड़ा बदलाव करते हुए कप्तानी रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पंड्या को भी सौंपी, लेकिन टीम की हालत वही ढाक के तीन पात वाली रही। इस साल एमआई ने आखिरकार अपने शुरुआती मैच हारने के कलंक को भी धोया, लेकिन आठ मैचों में सिर्फ दो जीत के बाद अब उसके लिए आगे की डगर काफी मुश्किलों भरी है।

शार्दुल का इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर उतारा, लेकिन गेंदबाजी नहीं कराकर चौंकाया

वीरेंद्र सहवाग और मुरली कार्तिक ने बुधवार रात के मैच की बारीकियों पर चर्चा की, जिसमें एमआई वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243 रनों का स्कोर बचाने में नाकाम रही। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर को बतौर इम्पैक्ट प्‍लेयर टीम में शामिल किया गया, लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं देना सबसे ज्‍यादा हैरान करने वाला था। इसी मुद्दे ने भारत के दो पूर्व साथियों के बीच माहौल को थोड़ा अजीब बना दिया।

शार्दुल को नजरअंदाज किए जाने के मुद्दे पर क्रिकबज पर बातचीत करते हुए कार्तिक ने कहा कि मुझे भी यह बात समझ नहीं आई। हो सकता है कि उन्होंने शार्दुल को एक विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया हो, लेकिन शायद वे इस बारे में भूल गए या फिर कोई और ही वजह रही हो। सच कहूं तो, मुझे भी यह बात समझ नहीं आई। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मेरे चेहरे पर भी ठीक वैसे ही हाव-भाव हैं, जैसे आपके चेहरे पर हैं।

सहवाग की बात सुन असहज हो गए कार्तिक

कार्तिक अपनी बात पूरी कर पाते इससे पहले सहवाग ने अपने स्वाभाविक अंदाज में कार्तिक पर एक मजाकिया तंज कसा। उन्होंने होस्ट से पूछा कि क्या वह उन्हें रेड बुल का कैन दे सकते हैं, ताकि वह उससे कार्तिक के चेहरे पर स्प्रे कर सकें। इस बात से कार्तिक थोड़े असहज हो गए और उन्होंने सहवाग से ही सवाल पूछ लिया कि आप ही मुझे क्यों नहीं बता देते?

जब सहवाग ने यह समझाया कि शार्दुल को गेंदबाजी का मौका दिया जाना चाहिए था, क्योंकि वह एक विकेट टेकिंग गेंदबाज हैं, तो कार्तिक ने उन्हें याद दिलाया कि उनका सवाल तो 'क्यों' (यानि इसकी वजह) को लेकर था। इस सहवाग ने कहा कि इस सवाल का जवाब तो हार्दिक पंड्या के पास ही है।

केकेआर के खिलाफ तीन विकेट लिए थे शार्दुल ने

दोनों ही जल्दी से इस बात को छोड़कर आगे बढ़ गए। फिर चर्चा मुंबई इंडियंस के पूरे प्रदर्शन की तरफ मुड़ गई, जिसकी सहवाग ने कड़ी आलोचना की और ठीक उसके बाद कार्तिक ने शार्दुल के बारे में एक अलग नजरिए से बात रखी। उन्‍होंने कहा कि शार्दुल ने सिर्फ एक मैच डीसी के खिलाफ कोई विकेट नहीं मिला।

उन्होंने केकेआर के खिलाफ तीन विकेट लिए और पंजाब किंग्स के खिलाफ एक विकेट लिया। उन्होंने हर मैच में कम से कम एक विकेट तो लिया ही है। हां, वह थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन अगर आपको इसी बात की चिंता है, तो उन्हें टीम में ही मत चुनो। शायद यही एकमात्र वजह रही होगी कि उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026