30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI IPL Playoff qualification scenarios: क्या मुंबई अभी भी पहुंच सकती है प्‍लेऑफ में? या बिगाड़ेगी दूसरी टीमों का गणित, समझें पूरे समीकरण

Mumbai Indians Playoff qualification scenarios: मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में बुधवार रात एसआरएच के हाथों एमआई को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह उसकी आईपीएल 2026 में छठी हार है। इस हार के बावजूद वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन अब यहां से किसी भी चूक की कोई गुंजाइश नहीं है। आइये आपको उसके प्‍लेऑफ में पहुंचने का पूरा गणित बताते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 30, 2026

Mumbai Indians Playoff qualification scenarios

मुंबई इंडियंस। (फोटो सोर्स: IANS)

MI Playoff qualification scenarios: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 244 रनों के विशाल स्कोर का बचाव करने में असफल होने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए प्‍लेऑफ की रेस में बने रहना अब आसान नहीं रह गया है। एमआई की ये इस सीजन में की छठी हार है। बड़े-बड़े नामों से भरी पड़ी इस टीम को आईपीएल शुरू होने से पहले बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अब पांच बार की चैंपियन टीम लय या निरंतरता पाने के लिए संघर्ष कर रही है। पॉइंट्स टेबल में वह अब नौवें स्थान पर फंसी हुई है। अब सवाल ये है कि क्‍या एमआई अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। आईये एक नजर उसके समीकरण पर डालते हैं।

गेंदबाजी आक्रमण बेअसर

आईपीएल 2026 में एमआई की दो जीतों को छोड़ दें, तो उसका गेंदबाजी आक्रमण ज्‍यादातर मैचों में बेअसर ही रहा है। बुमराह अपनी चिर-परिचित धार नहीं दिखा पाए हैं, जबकि ट्रेंट बोल्ट भी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर का भी ऐसा ही हाल है। हार्दिक का गेंदबाजी प्रदर्शन भी टीम की समस्याओं को और बढ़ाने वाला ही रहा है।

रोहित की चोट से बढ़ी मुश्किलें

वहीं, एमआई की बल्‍लेबाजी की बात करें तो उसका कोई भी बल्‍लेबाज इस सीजन में टॉप-10 की लिस्‍ट में भी नहीं है। जबकि आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण रोहित शर्मा की अनुपस्थिति ने टीम की मुश्किलें और भी बढ़ा दी हैं। उनके मैदान पर लौटने में अभी कुछ समय लगेगा, जिससे टीम के शीर्ष क्रम में एक बड़ा खालीपन आ गया है।

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के समीकरण

मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन अब यहां से किसी भी चूक की कोई गुंजाइश नहीं है। छह मैच बाकी हैं, इसलिए हर मैच जीतना जरूरी है और वो भी शानदार तरीके से, ताकि उनका नेट रन रेट बेहतर हो सके। अगर वे लगातार छह मजबूत जीत हासिल कर लेते हैं, तो लीग स्टेज 16 पॉइंट्स पर खत्म करेंगे। यह एक ऐसा आंकड़ा है, जो अक्सर टॉप चार में जगह बनाने के लिए काफी रहा है। हालांकि, इससे कम कुछ भी उनके अभियान के लिए खतरा होगा।

एमआई अगर अब यहां से एक मैच हारती है तो उसे दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। पांच जीत के साथ लीग स्‍टेज खत्म करने पर उसके 14 अंक होंगे। जहां नेट रन रेट और दूसरी टीमों के नतीजे अहम भूमिका निभाएंगे। उदाहरण के लिए आरसीबी ने 2024 के प्लेऑफ में 14 पॉइंट्स और बेहतर नेट रन रेट के साथ जगह बनाई थी।

वहीं, अगर यहां से उसका एक मैच रद्द होता है और बाकी पांच वह जीतती है तो भी मामला पेचीदा हो सकता है। ऐसे हालात में पॉइंट्स गंवाना महंगा पड़ सकता है, जैसा कि पिछले सीजन में देखा गया था, जब दिल्ली कैपिटल्स 15 अंक होने के बावजूद बाहर हो गई थी। मुंबई इंडियंस के लिए अब एक भी गलती की गुंजाइश नहीं है। उसके लिए यहां से हर मुकाबला करो या मरो वाला होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026