
Heinrich Klaasen and Salil Arora. (Photo- IANS)
MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का 41वां मुकाबला बुधवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस हाईस्कोरिंग मैच में एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 243 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। लेकिन, एसआरएच ने इस विशाल लक्ष्य को भी 8 गेंदें शेष रहते चेज कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। यूं तो इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं, लेकिन ये मैच इसलिए भी खास रहा कि आईपीएल इतिहास के किसी एक सीजन में 200 या उससे ज्यादा रनों का सबसे ज्यादा सफल रन चेज किया गया।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला 10वां ऐसा मैच रहा, जो एक सीजन में 200 या उससे ज्यादा रनों का सबसे सफल रन चेज है। आईपीएल के इतिहास में पिछली बार 2025 में 9 बार 200 या उससे ज्यादा रनों का सबसे ज्यादा बार सफलतापूर्वक पीछा किया गया था। इससे पहले 2023 में 8 बार ऐसा हुआ था, जबकि आईपीएल 2024 में 6 बार 200 या उससे ज्यादा रनों सफलतापूर्वक चेज किया गया था।
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने आईपीएल इतिहास में पहले विकेट के लिए 6 बार शतकीय साझेदारी की हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो, फाफ डु प्लेसिस-विराट कोहली और शुभमन गिल-साई सुदर्शन को जोड़ी संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 5-5 बार ऐसा किया।
बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में 244 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी इस सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में अटूट साझेदारी करते हुए 92 रन बनाए। यह सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल मैच के दौरान शुरुआती 1-6 ओवरों के बीच पांचवां सबसे बड़ा स्कोर रहा। एसआरएच आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध पावरप्ले में 125/0 का स्कोर बना चुकी है, जो इस लिस्ट में सबसे बड़ा स्कोर है।
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। इस टीम को विल जैक्स और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.1 ओवरों में 93 रन जोड़े। जैक्स 22 गेंदों में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रिकेल्टन ने 55 गेंदों में 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 123 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 31 रन, जबकि नमन धीर ने 22 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में एसआरएच ने 18.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रन की पारी खेली, जबकि ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 8 छक्कों और 4 चौकों के साथ 76 रन बनाए। इनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंदों में नाबाद 65 रन की पारी खेली। सलिल अरोड़ा ने 10 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ नाबाद 30 रन बनाए। एसआरएच ने मैच 6 विकेट से अपने नाम किया।
Published on:
30 Apr 2026 07:34 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
