29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मैच, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े हेड-क्लासेन

IPL 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Apr 30, 2026

Sunrisers Hyderabad defeated Mumbai Indians

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हराया (Photo- IANS)

MI vs SRH: IPL 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से हरा दिया है। अब SRH, 9 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि MI 8 में से 6 मैच गंवाकर 9वें स्थान पर है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। MI की तरफ से विल जैक्स और रयान रिकेल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की।

मुंबई इंडियंस की शानदार शुरुआत

MI की तरफ से विल जैक्स और रयान रिकेल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की। जैक्स 22 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव (5) का विकेट भी गिर गया। टीम ने 110 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया था।

दूसरा विकेट गिरने के बाद रिकेल्टन ने नमन धीर (22) के साथ 55 रन, जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या (31) के साथ 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रिकेल्टन 55 गेंदों में 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 123 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। हार्दिक पांड्या, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

SRH ने 18.4 ओवर में मैच जीता

MI के जवाब में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में मैच जीत लिया। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.4 ओवरों में 129 रन जोड़े। अभिषेक 24 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ट्रेविस हेड 30 गेंदों में 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 133 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 80 रन जुटाकर टीम को 213 के स्कोर तक पहुंचाया। नीतीश 21 रन बनाकर आउट हुए।

नीतीश के आउट होने के बाद क्लासेन ने सलिल अरोड़ा के साथ 14 गेंदों में 36 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। क्लासेन 30 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 65 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सलिल ने 10 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 30 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से गजनफर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट निकाला।