30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Playoff Scenario: एकतरफा हो गई प्लेऑफ की रेस! टॉप-4 में जगह बनाने वाली 4 टीमें सिर्फ 2 जीत दूर, इन टीमों का सफर लगभग खत्म

Playoff Qualification and Team-Wise Chances: इस सीजन प्लेऑफ के लिए 16 से 18 अंक का स्कोर अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा रहा है। हालांकि, नेट रन रेट के कारण 16 अंक पर भी कोई टीम बाहर रह सकती है, जबकि 16 से कम अंकों वाली टीम भी क्वालीफाई कर सकती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 30, 2026

IPL 2026

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया (Photo- IPL 'X')

Indian Premier League 2026 Playoff Scenario Explained: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब बेहद रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। पॉइंट्स टेबल में 4 टीमें एकतरफा प्रदर्शन कर रही हैं और क्वालीफिकेशन के बेहद करीब हैं। आइए मौजूदा स्थिति को समझते हैं और देखते हैं कि कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं और किन टीमों का सफर लगभग खत्म हो चुका है।

टॉप 4 टीमों का एक तरफा प्रदर्शन

पॉइंट्स टेबल में इस समय टॉप 4 में पंजाब किंग्स (PBKS), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) हैं। ये चारों टीम एकतरफा प्रदर्शन कर रही हैं और एक दूसरे के करीब हैं। पंजाब किंग्स टॉप पर है। टीम ने 7 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। उनके पास 13 अंक हैं और नेट रन रेट +1.333 के मजबूत आंकड़े पर है। वहीं आरसीबी ने 8 मैचों में 6 जीत और 2 हार के साथ 12 अंक जमा किए हैं। उनका नेट रन रेट +1.919 के साथ बेहद प्रभावशाली है। आरसीबी दूसरे स्थान पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ रिकॉर्ड 243 रनों का लक्ष्य आसानी से चेज़ करते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। हैदराबाद ने 9 मैचों में छह जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंक और +0.832 के नेट रनरेट के साथ वह तीसरे नंबर पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स भी 9 मैचों में छह जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंक और +0.617 के नेट रनरेट के साथ राजस्थान चौथे नंबर पर है। अगर ये चारों टीमें दो-दो मैच और जीत जाती हैं, तो प्लेऑफ में उनकी जगह लगभग पक्की मानी जा सकती है।

16 से 18 अंक का स्कोर सुरक्षित

इस सीजन प्लेऑफ के लिए 16 से 18 अंक का स्कोर अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा रहा है। हालांकि, नेट रन रेट के कारण 16 अंक पर भी कोई टीम बाहर रह सकती है, जबकि 16 से कम अंकों वाली टीम भी क्वालीफाई कर सकती है।

टॉप 4 के बाहर की टीम 20 अंक तक पहुंच सकती है

मौजूदा अंकतालिका पर नज़र डालें तो सभी टीमों ने आठ-आठ मुकाबले खेल लिए हैं। पांचवे नंबर पर गुजरात टाइटंस (GT) है। गुजारत ने आठ मैच में चार जीत हैं और चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके आठ अंक हैं और -0.475 का नेट रनरेट है। टीम यहां से छह मुकाबले और खेलेगी और वह अगर सभी मुकाबले जीत जाती है तो 20 अंक तक पहुंच जाएगी। इसका मतलब टॉप 4 से बाहर की कोई भी टीम यहां से ज्यादा से ज्यादा 20 अंक हासिल कर सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों के 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंक हैं। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए बचे हुए मैचों में कम से कम 5 जीत हासिल करनी होंगी, साथ ही नेट रन रेट में भी काफी सुधार करना होगा। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के 8 मैच में दो जीत के साथ पांच अंक हैं। उन्हें भी यहां से सभी मुक़ाबले जीतने होंगे।

MI और LSG का सफर लगभग खत्म

मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सफर लगभग खत्म है। दोनों टीमों ने 8 मैच खेले हैं और सिर्फ दो में जीत हासिल की है। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे, नेट रन रेट में भारी सुधार करना होगा और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026