30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हम उसे इस साल गर्मी में इंग्लैंड में खेलते हुए देख सकते हैं’ वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्‍यू को लेकर बड़ा बयान

Jos Buttler on Vaibhav Sooryavanshi: गुजरात टाइटंस के स्‍टार बल्‍लेबाज जोस बटलर भी वैभव सूर्यवंशी के फैन हो गए हैं। उन्‍होंने एक पॉडकास्‍ट बताया कि मैंने जोफ्रा को मैसेज किया और पूछा कि क्या यह AI है? क्या एलन मस्क ने इस टीनएज सेंसेशन को बनाया है, जो बैट से जादू दिखाता है?

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi in mumbai indians

वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी को अपना मुरीद बना लिया है। इसी बीच गुजरात टाइटंस के स्‍टार बल्‍लेबाज जोस बटलर ने उनके भारतीय टीम में डेब्‍यू को लेकर बड़ा बयान दिया है। ज्ञात हो कि वैभव आठ मैचों में 400 रन बनाकर एक ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) सीजन में इस आंकड़े को पार करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। अगर सीजन के अंत तक वह ऑरेंज कैप जीतने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाते हैं, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। वह टेबल टॉपर अभिषेक शर्मा से सिर्फ 38 रन पीछे हैं।

'हम उसे इस साल गर्मी में इंग्लैंड में खेलते हुए देख सकते हैं'

बता दें कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेट विश्लेषक नौमान नियाज ने मजाक में सूर्यवंशी पर आरोप लगाया था कि वह अपने बल्ले में एआई चिप का इस्तेमाल करके पावर पैदा करते हैं। इसके जवाब में सूर्यवंशी ने एक प्‍यारा से जवाब दिया और कहा कि भगवान ने उन्हें यह क्षमता स्वाभाविक रूप से तोहफे में दी है। इसी बीच अब गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने पूर्व इंग्लैंड टीममेट स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में वैभव पर सवाल उठाया है।

बटलर ने बताया कि उन्‍होंने वैभव के राजस्थान रॉयल्स के साथी खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर को टेक्स्ट मैसेज भेजा है। मैंने असल में जोफ्रा को मैसेज किया और पूछा कि क्या यह AI है? क्या एलन मस्क ने इस टीनएज सेंसेशन को बनाया है, जो बैट से जादू दिखाता है? लेकिन नहीं, वह असली है और उसे खेलते देखना शानदार है। वह सच में एक बहुत ही रोमांचक खिलाड़ी बनता जा रहा है और मुझे लगता है कि बहुत अच्छा मौका है कि हम उसे इस साल गर्मी में इंग्लैंड में खेलते हुए देख सकते हैं।

‘यह कौन सा क्लब है?’

बटलर का मानना ​​है कि यह एक ऐसी यादगार बन सकती है, जिसके बारे में दशकों तक बात की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि मैं इंस्‍टाग्राम स्क्रॉल कर रहा था, जब मुझे उस मैच के बाद सनराइजर्स का एक पोस्ट-मैच रैप-अप दिखा, जहां वे कुछ अवॉर्ड्स दे रहे थे। वे पैट कमिंस से इस सीजन के उनके पहले मैच के बाद बात कर रहे थे और जेम्स फ्रैंकलिन ने उनसे कहा कि आज आप जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड के साथ एक बहुत ही खास क्लब में शामिल हो गए हैं। मुझे याद है मैंने सोचा था कि यह तो बहुत बड़ी बात है। यह कौन सा क्लब है?’ और फिर उन्होंने कहा कि जो पहली गेंद आपने वैभव सूर्यवंशी को डाली थी, उस पर उसने आपको भी छक्का मारा था।

'मेरा सबसे पसंदीदा रिकॉर्ड'

बटलर ने कहा कि हेजलवुड, बुमराह और कमिंस, जिन्हें शायद अब तक के तीन सबसे महान गेंदबाज माना जाता है। उनकी पहली तीन गेंदों में से हर एक को उसने बाउंड्री के पार छक्के के लिए भेज दिया। अपने करियर में वह जितने भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, लेकिन ये उनमें से मेरा सबसे पसंदीदा रिकॉर्ड हो सकता है। यह अविश्वसनीय है। आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई कोच 15 साल के वैभव से कह रहा हो कि ये काफी अच्छे गेंदबाज हैं, दोस्त, शायद एक गेंद को बस देख लो। और उसने फैसला किया कि वह हर गेंद को पहली ही बार में मैदान से बाहर भेज देगा। यह सचमुच असाधारण है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026