30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरे सपने की तरह हैं जसप्रीत बुमराह के लिए ये पांच मैच, जब जमकर हुई दुनिया सबसे खतरनाक गेंदबाज की धुनाई

Jasprit Bumrah 5 most expensive spell in T20s: मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बगैर विकेट लिए 54 रन लुटा डाले। टी20 में उनका यह पांच सबसे महंगे स्‍पेल में से एक है। जब उनकी जमकर धुनाई हुई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 30, 2026

Jasprit Bumrah 5 most expensive spell in T20s

मुंबई इंडियंस के स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह एक्‍शन में। (फोटो सोर्स: IANS)

Jasprit Bumrah 5 most expensive spell in T20s: जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक माना जाता है, आईपीएल 2026 उनके लिए बेहद खराब रहा है। इस पीढ़ी के सभी फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले इस तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप में मिली शानदार सफलता के बाद आईपीएल में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। अब तक खेले गए आठ मैचों में वह सिर्फ दो विकेट ही ले पाए हैं और जिस लगातार दबाव बनाने के लिए वह जाने जाते हैं, वह इस बार नहीं दिख रहा है। जो बल्लेबाज़ कभी उनके सामने सावधानी से खेलते थे, अब वे बेहद आक्रामक होकर खेल रहे हैं। एसआरएच के खिलाफ भी बुमराह ने बगैर विकेट लिए 54 रन लुटा डाले। यह उनके टी20 करियर में चौथा सबसे महंगा स्‍पेल है। आइये उनके पांच सबसे महंगे स्‍पेल पर एक नजर डालते हैं।

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ लुटाए सबसे ज्‍यादा रन

जसप्रीत बुमराह के टी20 में सबसे महंगे स्‍पेल की बात करें तो उन्‍होंने सबसे ज्‍यादा रन इसी साल न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में लुटाए थे। तिरुवनंतपुरम में खेले गए उस मैच में बुमराह ने बिना कोई विकेट लिए 58 रन खर्चे थे। ये उनका टी20 में सबसे महंगा स्‍पेल है। इसके अलावा वह दिल्‍ली में दो बार 50 से ज्‍यादा रन लुटा चुके हैं। वहीं, मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में ये दूसरी बार है जब उन्‍होंने बिना कोई विकेट लिए 50 से ज्‍यादा रन लुटाए हैं।

T20s में जसप्रीत बुमराह के सबसे महंगे स्‍पेल

0/58 बनाम न्‍यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026

1/56 बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, दिल्ली, 2021

1/55 बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दिल्ली, 2015

0/54 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, 2026

0/52 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई, 2015

वह भी इंसान है- पोलार्ड

बुमराह के खराब दौर से गुजरने के बावजूद मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने लोगों से संतुलित नजरिया रखने की अपील करते हुए, सालों से बुमराह के लगातार अच्छे प्रदर्शन की याद दिलाई। एसआरएच से हार के बाद पोलार्ड ने कहा कि जब कोई क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता है, तो हम हर उस पहलू पर गौर करते हैं कि आखिर वह अच्छा क्यों नहीं कर पा रहा है। बुमराह के मामले में भी कोई फर्क नहीं है।

पोलार्ड ने कहा कि एक इंसान होने के नाते उन्हें भी गलतियां करने का, किसी दिन अच्छा प्रदर्शन न कर पाने का, या किसी सीजन या कुछ महीनों तक अच्छी फॉर्म में न रहने का पूरा हक है। मुझे बस इतना लगता है कि हमें कभी-कभी उन अच्छी चीजों को याद रखना चाहिए, जो उन्होंने की हैं। हां, हम वर्तमान में जीने की कोशिश करते हैं और अभी वह अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन फिर भी वह लंबे समय से मुंबई इंडियंस और भारत के लिए नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं।

'बुमराह जरूर वापसी करेंगे'

उन्होंने आगे कहा कि उस इंसान को जानने के नाते, मुझे पूरा यकीन है कि वह जरूर वापसी करेगा। विकेट लेकर और भी ऊंचाइयों को छुएगा। हम सब फिर से बुमराह की तारीफों के पुल बांधते नजर आएंगे। न सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए। इसलिए हम उसके प्रति थोड़ी नरमी बरतें और देखें कि क्या इससे उसे कुछ मदद मिलती है। हमें उसके बारे में कुछ अच्छी बातें लिखी हुई देखने को मिल सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026