19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: कौन बनेगा इंडिया का नया सुपरस्टार? इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए ये 25 नाम तय, वैभव-प्रफुल में बड़ी टक्कर!

IPL 2026 Emerging Player: बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) 2026 के इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए 25 युवा खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। वैभव सूर्यवंशी और समीर रिज़वी जैसे खिलाड़ियों के बीच इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को जीतने की होड़ मची है। जानिए क्या है इस अवॉर्ड को पाने के कड़े नियम और कौन सी टीम के खिलाड़ियों का है दबदबा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 01, 2026

Vaibhav Sooryavanshi New IPL record

वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो: IANS)

IPL 2026 Emerging Player List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन उन युवा प्रतिभाओं के लिए भी एक बड़ा मंच साबित हो रहा है जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट का चेहरा बन सकते हैं। इसी कड़ी में बीसीसीआई (BCCI) ने इस साल के इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों की एक महत्वपूर्ण लिस्ट जारी की है। इस सूची में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और समीर रिजवी जैसे उन नामचीन युवाओं के नाम शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। इस अवॉर्ड को हासिल करने के लिए बीसीसीआई ने कुछ कड़े मापदंड भी तय किए हैं।

अवॉर्ड को जीतने की योग्यता

नियम यह कहता है कि खिलाड़ी अनकैप्ड होना चाहिए, यानी उसने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच न खेला हो। इसके अलावा उसका जन्म 1 अप्रैल 2000 के बाद का होना चाहिए और इस सीजन से पहले उसने 25 से ज्यादा आईपीएल मैच न खेले हों। साथ ही, यह भी अनिवार्य है कि खिलाड़ी ने पहले कभी यह अवॉर्ड न जीता हो। विजेता का चुनाव केवल मैदान पर किए गए प्रदर्शन से नहीं, पब्लिक वोटिंग और टीवी कमेंटेटर्स की पसंद के आधार पर भी किया जाएगा।

इस टीम का पलड़ा भारी

इस साल के नॉमिनेशन्स पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने बाजी मारी है क्योंकि उनके सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ी इस रेस में शामिल हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमों से तीन-तीन खिलाड़ियों को जगह दी गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमों से दो-दो खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं। और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से से एक-एक खिलाड़ी दावेदार के रूप में खड़े हैं।

नॉमिनेटेड खिलाड़ियों की लिस्ट

TeamPlayers
SRHअनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार
DCसमीर रिजवी, विपराज निगम, साहिल परख
CSKआयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर
GTअशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार
MIअश्वनी कुमार, क्रिस भगत, दानिश मालेवार
KKRअंगकृष रघुवंशी, कार्तिक त्यागी
LSGमुकुल चौधरी, प्रिंस यादव
RRवैभव सूर्यवंशी, यश राज पुंजा
RCBरसिख डार
PBKSप्रियांश आर्या

वोटिंग में आया बड़ा ट्विस्ट

हैरानी की बात यह है कि आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर वोटिंग शुरू होते ही समीकरण बदल गए हैं। पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या इस समय फैंस की पहली पसंद बने हुए हैं। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, प्रियांश 67% वोटों के साथ टॉप पर काबिज हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी 13% वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। प्रियांश की यह एकतरफा बढ़त वैभव सूर्यवंशी जैसे दावेदारों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग