
भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)
Team India Annual T20 Ranking: आईसीसी ने मंगलवार को मेंस क्रिकेट टीम की सालाना रैंकिग जारी कर दी है। भारतीय टीम ने लगातार दूसरे साल टॉप पोजिशन बरकरार रखा है। टीम इंडिया 2 टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीतने वाली इकलौती टीम है। इस साल की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था।
आपको बता दें कि इसे सभी टीमों के सालभर के प्रदर्शन का रिजल्ट भी कहा जा सकता है, जो पूरे साल के प्रदर्शन के आधार पर जारी की गई है। मई 2025 से लेकर अप्रैल 2026 तक के मुकाबलों के परिणाम शामिल हैं। इसमें 50% रेटिंग पिछले दो सालों के मैचों के प्रदर्शन के लिए दी गई है।
इस रैंकिंग में भारत को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है और वह 275 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड 34 मैच खेलने के बाद 262 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है।
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड टीम को 247 रेटिंग अंक मिले हैं। वहीं 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हारने वाली साउथ अफ्रीका की टीम को 244 रेटिंग अंक मिले हैं। इस साल खेले गए टी20 वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी। पाकिस्तान की टीम छठे स्थान पर है और उसे 240 रेटिंग अंक मिले हैं। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज 233 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश आठवें, श्रीलंका नौवें और अफगानिस्तान दसवें स्थान पर हैं।
इस दौरान सबसे ज्यादा रेटिंग में उछाल अमेरिका की टीम का हुआ है, जिसने नीदरलैंड और स्कॉटलैंड जैसी टीमों को पछाड़कर 13वां स्थान हासिल किया है। जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीमें पिछले साल की तरह क्रमश: 11वें और 12वें स्थान पर हैं। आपको बता दें कि इस बार जो टॉप 7 रैंक पर टीमें हैं, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले साल भी यही टीमें टॉप 7 में थीं और इनकी रैकिंग भी समान थी।
Updated on:
05 May 2026 05:16 pm
Published on:
05 May 2026 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
