5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lungi Ngidi injury update: मैदान पर गिरकर हुए थे बेहोश, अब मुनाफ पटेल ने लुंगी एनगिडी पर दिया चौंकाने वाला अपडेट

Lungi Ngidi injury update: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले बड़े मुकाबले से पहले गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने लुंगी एनगिडी की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। जानिए क्या एनगिडी खेलेंगे आज का मैच?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 05, 2026

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, Lungi Ngidi injury update, DC vs CSK match today, Munaf Patel on Lungi Ngidi, Mitchell Starc Delhi Capitals, IPL 2026 DC vs CSK, Arun Jaitley Stadium match.

मैच के दौरान लुंगी एनगिडी को लगी चोट (Photo - IANS)

Lungi Ngidi injury update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले से पहले एक ऐसी खबर आई है जो फैंस के चेहरे पर चमक ले आई है। दिल्ली के खतरनाक तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी अब पूरी तरह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।

मैदान पर जो हुआ, उसने सबको डरा दिया था

आपको याद होगा पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ वो मैच, जब एक कैच पकड़ने की कोशिश में एनगिडी बुरी तरह गिर पड़े थे। अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्य का कैच लेने के चक्कर में एनगिडी का संतुलन बिगड़ा और उनका सिर जमीन से जा टकराया। मंजर इतना डरावना था कि उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस चोट की वजह से वह पिछले दो मैचों से बाहर थे।

कोच मुनाफ पटेल ने तोड़ी चुप्पी

गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने अब साफ कर दिया है कि एनगिडी की गैरमौजूदगी सिर्फ चोट नहीं, बल्कि नियमों की वजह से थी। मुनाफ ने कहा, 'लुंगी अब फिट हैं। वह पिछले दो मैच इसलिए नहीं खेल पाए क्योंकि प्रोटोकॉल के तहत 6 दिन का अनिवार्य आराम (Criterion of six days rest) जरूरी था।' अब वह ब्रेक खत्म हो चुका है और एनगिडी मैदान पर आग उगलने को तैयार हैं।

स्टार्क और एनगिडी की बनेगी घातक जोड़ी

दिल्ली के लिए एक और राहत की बात मिचेल स्टार्क का फॉर्म में होना है। स्टार्क ने आते ही राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 3 विकेट चटकाकर दिल्ली की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। मुनाफ पटेल का मानना है कि स्टार्क और एनगिडी की जोड़ी पावरप्ले में गेम बदल देगी। मुनाफ ने कहा, 'जब पावरप्ले में विकेट लेने वाला गेंदबाज होता है, तो पूरा खेल बदल जाता है। बिना विकेट के तो 230 रन भी चेज हो जाते हैं, लेकिन अगर पावरप्ले में झटके लग जाएं, तो विपक्षी टीम संभल नहीं पाती।'

मैच में करो या मरो की स्थिति

दिल्ली के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा है। मुनाफ पटेल ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं, तो हमारे पास जीतने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। दिल्ली के पास बेहतरीन स्पिनर हैं और अब स्टार्क-एनगिडी की वापसी से गेंदबाजी आक्रमण में वो पैनापन वापस आ गया है जिसकी कमी खल रही थी।