5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI and LSG playoff Scenarios: मुंबई इंडियंस ने बिगाड़ा लखनऊ का खेल, अब दोनों कैसे पहुंच सकती प्‍लेऑफ में, समझें पूरा गणित

MI and LSG playoff qualification scenarios: आईपीएल 2026 में पहले ही सात मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर उसका भी खेल बिगाड़ दिया है। अब ये दोनों ही टीम सात-सात मैच हारने के बाद आखिरी स्‍थानों पर हैं। अब दोनों कैसे प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर सकती हैं?

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 05, 2026

MI and LSG playoff qualification scenarios

मुंबई के कार्यवाहक कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्‍तान ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: IANS)

MI and LSG playoff qualification scenarios: आईपीएल 2026 के 47वें मैच में सोमवार रात मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के 229 रनों के विशाल लक्ष्‍य को हासिल करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ उसने एलएसजी का खेल भी बिगाड़ दिया है। एमआई 10 में से 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है, जबकि एलएसजी ने 9 में से 7 मैच गंवाकर 10 वें यानि आखिरी स्‍थान पर हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई और ऋषभ पंत के नेतृत्‍व वाली लखनऊ क्‍या टॉप-4 में जगह बना पाएंगी? अगर बना पाएंगी तो कैसे? आइये इन दोनों के प्‍लेऑफ समीकरण पर एक नजर डालते हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए प्‍लेऑफ का समीकरण

जब से आईपीएल में 10 टीमें आई हैं, तब से 16 अंकों के आंकड़े जादुई आंकड़ा माना जाता है, यानी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आमतौर पर इतने ही पॉइंट्स की जरूरत होती है। पिछले साल उसने इतने ही अंकों के साथ क्वालीफाई किया था। ऐसा नहीं है कि पहले टीमों ने 14 अंकों के साथ क्वालीफाई नहीं किया है, लेकिन अब कई तरह के समीकरण और संयोग काम करेंगे। अगर एमआई अपने बचे हुए सभी 4 मैच जीत भी लेती है तो भी उसके ज्‍यादा से ज्‍यादा 14 अंक ही हो पाएंगे।

यह देखते हुए कि 5 टीमों के पास पहले से ही 12 या उससे ज्‍यादा अंक हैं और 16 पॉइंट्स को क्‍वालीफाई करने का न्यूनतम पैमाना माना जाता है। अब तक सिर्फ़ तीन जीत और नेगेटिव नेट रन रेट के साथ वे इस मुकाबले से लगभग बाहर हो चुके हैं। यह कहना सही होगा कि उसके क्‍वालीफाई करने की अब कोई गुंजाइश नहीं बची है।

यहां से वापसी करना मुमकिन नहीं

मुंबई इंडियंस के लिए शायद अब यहां से वापसी करना मुमकिन नहीं है। जिस तरह से चीजें चल रही हैं। उसकी सबसे बड़ी चिंता बल्लेबाजी नहीं, बल्कि गेंदबाजी है। जिसने सोमवार रात 228 रन बनवा डाले, हालांकि उसने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया है। यह बात ही सब कुछ कह देती है। जसप्रीत बुमराह अपनी सबसे बेहतरीन लय में नहीं दिखे हैं, ट्रेंट बोल्ट की गेंदबाज़ी में वो धार नज़र नहीं आई है और बाकी गेंदबाजों ने भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर सब गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। हार्दिक टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन टीम का कुल मिलाकर संतुलन बिगड़ा हुआ लग रहा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्‍लेऑफ का समीकरण

मुंबई इंडियंस से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के प्‍लेऑफ में पहुंचने के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। एलएसजी की ये टूर्नामेंट 9 मैचों में सातवीं हार है। इस हार के बाद उसकी स्थिति भी एमआई जैसी ही है। भले पिछले कुछ मुकाबलों में उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन कप्‍तान ऋषभ पंत के साथ उसके बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए हैं। एलएसजी के अब पांच मैच शेष हैं। इन सभी को जीतकर भी वह अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंच सकती है। ऐसे में वह भी 16 के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगी।