22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं? जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए देखें संभावित 11

IND vs ZIM Team India Probable Playing 11: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 23 जुलाई को होगा। ऐसे में चलिए जानते हैं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है।
2 min read
Google source verification
High expectations from Vaibhav Suryavanshi and Shivam Dube in the fourth T20 in England

Vaibhav Suryavanshi - अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

IND vs ZIM T20 Series 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। इस सीरीज में सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज में 3 मैच खेले और एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि सवाल ये भी है कि उन्हें इस दौरे पर कितने मैचों की प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। बदलाव के दौर से गुजर रही टीम इंडिया में इस सीरीज के लिए भी कई खिलाड़ियों को पहली बार चुना गया है। संजू सैमसन भले ही इस सीरीज से बाहर हैं लेकिन ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच ओपनिंग के लिए दौड़ जारी रहेगी।

इंग्लैंड में नहीं दिखा था सूर्यवंशी का जलवा

सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में डेब्यू किया था और 3 मैच खेले थे। इन 3 मुकाबलों में उन्होंने 39 रन बनाए थे और 5 छक्के भी लगाए थे। हालांकि जिस तरह की आगाज की उम्मीद थी या जिस तरह उन्होंने आईपीएल में अपने खेल दिखाया था, इंग्लैंड दौरे पर वैसा कुछ भी नहीं दिखा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान ही जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम चुनी गई और संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया और बताया गया कि दूसरे खिलाड़ियों को आजमाने के इरादे से उन्हें रेस्ट दिया गया है।

देखा जाए तो संजू सैमसन की जगह प्रभसिमरन सिंह को टीम में शामिल किया गया है। अगर जिम्बाब्वे दौरे से सच में दूसरे खिलाड़ियों को आजमाने के इरादे से संजू सैमसन को बाहर किया गया है, तो फिर प्रभसिमरन सिंह को भी मौका दिया जाना चाहिए और अगर ऐसा होता है तो फिर बाहर कौन होगा और प्लेइंग 11 में कौन शामिल होगा, ये सबसे बड़ा सवाल है।

हालांकि टीम मैनेजमेंट ने पिछले कुछ सालों से जिस तरह की रणनीति बनाई है, उसे देखते हुए पहले 2 मुकाबलों में जो अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते नजर आ रहे हैं। आखिरी मुकाबले में अभिषेक शर्मा को रेस्ट देकर प्रभसिमरन सिंह और सूर्यवंशी के ओपनिंग करवाई जा सकती है। इस सीरीज में भी ईशान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा और प्रिंस यादव।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग