29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Riyan Parag Vaping Case: रियान पराग पर IPL करेगा बड़ी कार्रवाई, ड्रेसिंग रूम में वेप करने पर BCCI ने मांगा जवाब

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “हम रियान पराग से इस घटना पर उनका बयान लेंगे। वीपिंग की अनुमति कहीं भी नहीं है। उनके जवाब के आधार पर आईपीएल आगे की कार्रवाई तय करेगा।”

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 29, 2026

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान वेपिंग करते राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Screengrab from a video captured from the IPL live broadcast)

BCCI reacts to Riyan Parag vape video: पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे पर कैद हुए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान लिया है। बोर्ड के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि रियान पराग से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “हम रियान पराग से इस घटना पर उनका बयान लेंगे। वीपिंग की अनुमति कहीं भी नहीं है। उनके जवाब के आधार पर आईपीएल आगे की कार्रवाई तय करेगा।” सूत्रों के अनुसार, यह क्लिप उस समय की है जब राजस्थान रॉयल्स 223 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। पराग आउट होकर ड्रेसिंग रूम लौटे थे और उसी दौरान वे वेपिंग करते नज़र आए। अभी तक किसी सजा की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अंदरूनी स्तर पर इसकी जांच चल रही है।

भारतीय कानून के अनुसार, 'इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम' (पीईसीए) 2019 के तहत वेप या ई-सिगरेट का उपयोग करना गैर-कानूनी है। यह अधिनियम भारत में ई-सिगरेट और वेप के उत्पाद, बिक्री, खरीद, आयात और विज्ञापन पर रोक लगाता है।

राजस्थान रॉयल्स पर ये दूसरा विवाद

आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, "रियान पराग पर इसके लिए प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अगर उन्हें स्मोकिंग या वेपिंग करनी थी, तो वह बाथरूम या लोगों की नजरों से दूर किसी जगह पर ऐसा कर सकते थे। उन्होंने जो किया, उससे बहुत गलत संदेश जाता है। साथ ही, यह दूसरी बार है जब राजस्थान रॉयल्स को मैदान के बाहर की वजह से जवाब देना पड़ रहा है। इससे पहले रोमी भिंडर के डिवाइस इस्तेमाल मामले पर भी टीम घिरी थी।"

पराग से जुड़ा यह विवाद कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जब भिंडर पर आईपीएल मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था और कड़ी चेतावनी दी गई थी। यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में हुई थी।

आईपीएल के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए अपने व्यवहार और हरकतों के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है, खासकर ऐसे माहौल में जहां कई ब्रॉडकास्ट कैमरे मौजूद होते हैं और छोटी से छोटी चीज भी रिकॉर्ड हो जाती है।

अधिकारी ने कहा, "जब इतने सारे कैमरे आसपास हों, तो खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि कुछ भी कैद हो सकता है। इसलिए मैच के दौरान अच्छा व्यवहार करना खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है। रियान पराग थोड़ा और सावधान रह सकते थे, खासकर इसलिए क्योंकि वह टीम के कप्तान हैं और कम उम्र में एक सफल एलीट खिलाड़ी के रूप में पहचान बना चुके हैं। वह भारत के लिए भी खेल चुके हैं। किसी शीर्ष खिलाड़ी का इस तरह की हरकत करते हुए पकड़ा जाना बहुत बड़ी बात है।"

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026