क्रिकेट

AUS v SL: यह श्रीलंकाई दिग्गज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुआ बाहर, परेरा की टीम में वापसी

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 24 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच कैनबरा में एक फरवरी से शुरू होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2019, 9:17 PM IST
KUSHAL PARERA
AUS v SL: दिग्गज श्रीलंकाई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, परेरा की टीम में वापसी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कुशल परेरा की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वह दानुष्का गुनाथिलाका के साथ टीम की सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 जनवरी से हो रही है। पहला टेस्ट मैच 24 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच कैनबरा में एक फरवरी से शुरू होगा।


न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली टीम में एक बदलाव-
चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीमित ओवर की सीरीज से बाहर हुए एंजेले मैथ्यूज टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। मैथ्यूज के स्थान पर ही कुशल परेरा को टीम में चुना गया है। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाकी टीम वही है जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी।

श्रीलंकाई टेस्ट टीम : दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, सादिरा समाराविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, रोशेलन सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुशल परेरा, दिलरुवान परेरा, लक्षण संदकाना, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा, दुशमंथा चामिरा, कासुन रजिथा।

Updated on:
8 Jan 2019, 9:17 PM IST
Published on: