क्रिकेट

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया पर BCCI ने की पैसों की बारिश, जानें खिलाड़ियों और सपोर्ट स्‍टाफ मिलेंगे कितने करोड़

BCCI Announced Prize Money for Team India: बीसीसीआई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के बाद टीम इंडिया के लिए 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। ये राशि खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और पुरुष चयन समिति के सदस्यों को बांटी जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2025, 2:13 PM IST
Champions Trophy 2025 Prize Money

BCCI Announced Prize Money for Team India: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर जहां टीम इंडिया पर आईसीसी ने पैसों की बारिश की थी, वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी देश को गौरवान्वित करने वाली अपनी टीम को 58 करोड़ रुपये की भारी भरकम इनामी राशि देने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि इस राशि को सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्‍टाफ में बांटा जाएगा। कप्‍तान समेत सभी खिलाड़ियों को तीन-तीन करोड़ रुपए, हेड कोच को तीन करोड़ और सपोर्ट स्‍टाफ को 50-50 लाख रुपए मिलेंगे।

58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के बाद टीम इंडिया के लिए 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की जाती है। कप्तान रोहित शर्मा के कुशल नेतृत्व में भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और फाइनल में शानदार जीत दर्ज की।

बीसीसीआई अध्‍यक्ष आईसीसी ट्रॉफी जीतना विशेष

बोर्ड अध्‍यक्ष रोजर बिन्‍नी ने कहा कि लगातार आईसीसी खिताब जीतना विशेष है और यह पुरस्कार वैश्विक मंच पर टीम इंडिया के समर्पण और उत्कृष्टता को दर्शाता है। ये आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप जीत के बाद 2025 में हमारी दूसरी आईसीसी ट्रॉफी रही। ये हमारे देश में मौजूद मजबूत क्रिकेट ढांचे को उजागर करती है।

बोर्ड सचिव बोले- पुरस्कार से सम्मानित करने पर बीसीसीआई को गर्व

वहीं, बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को इस योग्य पुरस्कार से सम्मानित करने पर बीसीसीआई गर्व महसूस करता है। विश्व क्रिकेट में उनका दबदबा वर्षों की कड़ी मेहनत और रणनीति का परिणाम है। इस जीत ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत की शीर्ष रैंकिंग को सही ठहराया है और हमें यकीन है कि टीम आने वाले वर्षों में भी बेहतर प्रदर्शन करती रहेगी।

Updated on:
20 Mar 2025, 2:13 PM IST
Published on: