क्रिकेट

महिला क्रिकेट: आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए की टीम घोषित, पूनम राउत को मिली कमान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को हुए एक अहम बैठक में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय सीरीज के लिए इंडिया ए महिला टीम का ऐलान कर दिया है।

less than 1 minute read
महिला क्रिकेट: आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए की टीम घोषित, पूनम राउत को मिली कमान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इंडिया ए महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला टीम को आस्ट्रेलिया की ए टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की कमान सलामी बल्लेबाज पूनम राउत को दी गई है। मुंबई में आयोजित बैठक के बाद बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी।

तीन वनडे मैच खेले जाने है-
गौरतलब हो कि आस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 15 से 19 अक्टूबर के बीच खेली जानी है। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज भी खेली जानी है। लेकिन टी-20 सीरीज के लिए अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है। बैठक के बाद अधिकारियों ने बताया कि टी-20 सीरीज के लिए टीम का चयन बाद में किया जाएगा।

ये रही भारतीय टीम -
इंडिया-ए : पूनम राउत (कप्तान), प्रिया पुनिया, देविका वैद्या, मोना मेश्राम, तनुश्री सरकार, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, सुश्री दिब्यादर्शनी, सी प्रत्थूषा, रीमालक्ष्मी एक्का, शिखा पांडे, नेर्था एल, हेमाली बोरवंकर, कविता पाटिल, प्रीती बोस।

ये भी पढ़ें

सिडनी टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के करीब पाकिस्तान, बुरी तरह फेल हुए कंगारू बल्लेबाज
Published on:
11 Oct 2018 02:53 pm
Also Read
View All
KKR को मिला नया संजू सैमसन, शेन वॉटसन ने अंगकृष रघुवंशी की बैटिंग देख की बड़ी भविष्यवाणी, बताया 21 साल का अजूबा

RCB अगर आज KKR से हारी तो मुश्किल होगी आगे की राह, अंतिम दो मुक़ाबले टॉप 4 में रहने वाली इन टीमों से होंगे

हार्दिक पंड्या ने ट्रेनिंग में बहाया खूब पसीना, कहीं से भी नहीं दिखे अनफिट, फिर क्यों नहीं खेल रहे मैच? जानें पूरा मामला

Team India Selection: अफगानिस्तान टेस्ट के लिए सेलेक्टर्स की बड़ी मीटिंग, शमी-बुमराह को बाहर रखने पर सस्पेंस, जानें क्या है पूरा प्लान

RCB vs KKR Pitch Report: ‘स्लोवर बॉल’ और स्पिनरों का रहेगा बोलबाला, नहीं होगा हाई स्कोरिंग मुक़ाबला, पढ़ें रायपुर के मौसम और पिच का हाल