क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ शेष तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कोहली बाहर तो पहली बार लगी इस खिलाड़ी की लॉटरी

Team India Squad Announced: बीसीसीआई ने आज शनिवार 10 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ शेष तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली निजी कारणों के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं तो वहीं पहली बार आकाश दीप को टीम में जगह मिली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2024, 11:53 AM IST
Team India

Team India Squad Announced: बीसीसीआई ने आज शनिवार 10 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं तो आकाश दीप का पहली बार टीम में चयन किया गया है। बीसीसीआई ने कहा है कि विराट कोहली निजी कारणों के चलते सीरीज के शेष तीन मुकाबलों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। बीसीसीआई कोहली के निर्णय का पूरा सम्मान और समर्थन करता है। इसके अलावा टीम में चोटिल केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को भी जगह दी गई है। हालांकि इन दोनों का प्लेइंग इलेवन में चयन फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। मेडिकल टीम की मंजूरी के बाद ही इन दोनों का चयन किया जाएगा।


श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं दी गई है। दूसरे टेस्ट के बाद श्रेयस अय्यर ने कमर में अकड़न और ग्रोइन में दर्द की शिकायत थी। भारतीय टीम में पहली बार तेज गेंदबाज आकाश दीप को शामिल किया गया है। वह आवेश खान की जगह चयनित हुए हैं। बता दें कि आकाश दीप ने हाल ही में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ जबरदस्‍त गेंदबाजी की थी।

भारतीय टीम स्‍क्‍वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), केएस भरत (विकेट कीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), मुकेश कुमार, आकाश दीप।

Published on: