क्रिकेट

IPL 2019: ऋषभ पंत की ‘मैच फिक्सिंग’ वीडियो को BCCI ने बताया फर्जी, किया ये खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ऋषभ पंत का वीडियो रॉबिन उथप्पा के एक चौके की की थी भविष्यवाणी BCCI ने कहा कि वीडियो था आधा
less than 1 minute read
Rishabh pant
Rishabh pant

मुंबई। IPL में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में सीजन का पहला सुपर ओवर देखने को मिला। इसके अलावा इस मैच पर फिक्सिंग का साया भी पड़ा और उसके छीटें ऋषभ पंत पर पड़े। दरअसल, मैच के दौरान ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे राबिन उथप्पा के एक चौके की भविष्यवाणी कर दी थी, जिसके बाद से वो विवादों में आ गए थे।

किसी ने नहीं देखा वो पूरा वीडियो- BCCI

इस मामले पर अब बीसीसीआई की सफाई आई है। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का जो वीडियो वायरल हुआ है, वो आधा वीडियो है, किसी ने जानबूझकर ऐसी हरकत की है। अगर उस वीडियो को पूरा देखा जाए तो पंत ने उससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर से ऑफ साइड पर फील्डर बढ़ाने की बात कही थी, ताकि चौका बचाया जा सके, जो किसी ने नहीं सुनी।

ललित मोदी ने भी साधा था बीसीसीआई पर निशाना

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ, उसके बाद तो ऋषभ पंत पर सवाल खड़े होने लगे थे। देर शाम ललित मोदी ने भी इस मामले पर ट्वीट किया। मोदी ने लिखा, ''क्या यह मजाक है? विश्वास नहीं कर सकता कि यह मैच इतने उच्च स्तर पर फिक्स किया गया है। बीसीसीआई कब जागेगा?’

क्या था वीडियो में?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ उसमें ऋषभ पंत ने रॉबिन उथप्पा के एक चौके की भविष्यवाणी की थी। ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से कह दिया था- 'ये तो वैसे भी चौका है' और उस गेंद पर उथप्पा ने चौका लगा भी दिया।

Updated on:
01 Apr 2019 04:50 pm
Published on:
01 Apr 2019 04:48 pm